फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bihar: अचेतावस्था में मिली किशोरी, गैंगरेप की आशंका; फेंक कर भाग रहे युवकों में से दो को लोगों ने पकड़कर पीटा

Sun, 06 Aug 2023 07:59 PM IST
हिमांशु प्रियदर्शी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, समस्तीपुर

सार

Bihar Crime: बिथान थानाध्यक्ष विशाल कुमार सिंह ने कहा कि बेहोश किशोरी मिली थी, जिसे अस्पताल भेजा गया है। दो लोगों को ग्रामीणों ने पुलिस को सौंपा है। किशोरी के होश में आने के बाद ही स्पष्ट हो पाएगा कि किशोरी के साथ क्या हुआ है।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : social media
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बिहार के समस्तीपुर जिले के बिथान थाने के तेलनी ढाला के पास शनिवार की शाम एक किशोरी को बेहोशी की हालत में फेंक दिया गया। हालांकि इस दौरान लोगों ने ऑटों से किशोरी को फेंक कर भाग रहे युवकों में से दो को लोगों ने पकड़ लिया। लोगों ने उन्हें पीटने के बाद पुलिस के हवाले कर दिया। बेहोश युवती को बिथान पीएचसी में प्राथमिक उपचार के बाद बेहतर उपचार के लिए देर रात सदर अस्पताल ले जाया गया। जहां उसकी स्थिति गंभीर बनी हुई है।

विज्ञापन


मामले की जानकारी पर महिला थाना पुलिस मौके पर पहुंची थी। लेकिन किशोरी के बेहोशी की स्थिति में रहने के कारण उसका बयान नहीं लिया जा सका। आशंका जताई जा रही है कि किशोरी को नशा देने के बाद उसके साथ गैंगरेप या रेप की घटना को अंजाम दिया गया है। हालांकि अभी रेप की पुष्टि नहीं हुई है।

आधारकार्ड बनवाने के लिए घर से निकली थी किशोरी
पीड़िता के परिवार के लोगों का कहना है कि किशोरी दिन के दो बजे यह कहकर घर से निकली थी कि वह आधार कार्ड बनवाने के लिए जा रही है। इसी दौरान शाम करीब छह बजे के आसपास तेलनी ढाला के पास एक ऑटो से आए कुछ युवक उसे नीचे फेंक कर भागने लगे। इस दौरान हल्ला होने पर लोगों ने भाग रहे युवकों में से दो को पकड़ लिया, जिनकी लोगों ने धुनाई भी कर दी।
विज्ञापन


नशे की हालत में पकड़े गए भाग रहे युवक 
बताया गया है कि दोनों युवक काफी नशे की हालत में थे। वहीं, दो युवक ऑटो से भाग निकले। बाद में लोगों ने किशोरी को बिथान पीएचसी में भर्ती कराया। जहां से उसे सदर अस्पताल भेजा गया है।

बिथान थानाध्यक्ष विशाल कुमार सिंह ने कहा कि बेहोश किशोरी मिली थी, जिसे अस्पताल भेजा गया है। दो लोगों को ग्रामीणों ने पुलिस को सौंपा है। किशोरी के होश में आने के बाद ही स्पष्ट हो पाएगा कि किशोरी के साथ क्या हुआ है। अभी डॉक्टर उसको होश में लाने का प्रयास कर रहे हैं। किशोरी के बयान के बाद इस मामले में आगे की कार्रवाई की जाएगी।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें