दरभंगा जिले में नवनियुक्त पांच शिक्षकों द्वारा शिक्षा विभाग को दिया गया सर्टिफिकेट को विभाग ने फर्जी करार दिया है। इससे इन पांच शिक्षकों पर बर्खास्तगी की तलवार लटक रही है। इन पांचों शिक्षकों ने उत्तर प्रदेश के ग्लोबल यूनिवर्सिटी का सर्टिफिकेट दिया था, जिसे बिहार शिक्षा विभाग ने फर्जी बताया है।
सदर प्रखंड के सोनकी स्थित प्राथमिक विद्यालय जफरा में पदस्थ इंद्रजीत कुमार, प्रीति कुमारी मनीगाछी प्रखंड के प्राथमिक विद्यालय नारायणपुर हरिजन, बहादुपुर प्रखंड के छपरार स्थित मध्य विद्यालय, रिंकी कुमारी घनश्यामपुर प्रखंड के कोरथु प्राथमिक विद्यालय डीह मुसहरी और विमल कुमार चौधरी कुशेस्वरस्थान पूर्वी केवटगामा प्राथमिक विद्यालय ब्रहमोतर अनु.जाति ने फर्जी प्रमाण पेश किए थे।
इन शिक्षकों को विभाग ने शो कॉज नोटिस जारी करते हुए तीन दिन में जबाब देने के लिए के लिए। विधि सम्मत जबाब नहीं देने पर शिक्षकों पर विधि सम्मत कार्यवाई कर सेवा से बर्खास्तगी की बात कही गई है।
जिला शिक्षा प्रोग्राम पदाधिकारी ने जारी नोटिस में कहा कि इन सभी शिक्षकों की छठे चरण में 2019-20 में बहाली हुई थी। इस चरण में नियोजित किए गए शिक्षकों का शैक्षणिक और प्रशैक्षणिक प्रमाण पत्रों की जांच कराने के निर्देश दिए गए थे। शिक्षकों का बीएड का प्रमाण पत्र ग्लोबल यूनिवर्सिटी उत्तर प्रदेश के सारणपुर में जांच के लिए भेजा गया था, जिसे यूनिवर्सिटी ने फर्जी करार दिया है।