फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bihar: हाजीपुर में एडमिट कार्ड लेने जा रहे बाइक सवार छात्रों की चपेट में आई महिला, अस्पताल पहुंचने से पहले मौत

Tue, 09 Jan 2024 12:47 PM IST
उदित दीक्षित न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, हाजीपुर

सार

महिला की मौत के बाद शव को पटना से सदर अस्पताल लाया गया और परिजनों को सूचना दी गई। पुलिस अभिरक्षा में घायल दोनों छात्रों का इलाज सदर अस्पताल में चल रहा है। पुलिस ने केस दर्ज कर माले की जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
हाजीपुर में सड़क हादसा - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

हाजीपुर के सदर थाना क्षेत्र के दिग्गी में कॉलेज से एडमिट कार्ड लेने जा रहे छात्रों की बाइक से टक्कर लगने से महिला की मौत हो गई। हादसे में दोनों बाइक सवार छात्र भी गंभीर रूप से घायल हो गया। मृतक महिला की पहचान दिग्गी निवासी नमिता देवी (50) पत्नी सुरजीत सिंह के रूप में की गई है।

विज्ञापन


जानकारी के अनुसार बिदुपुर के दाउदनगर निवासी आर्यन राज और राहुल कुमार दोनों राज नारायण महाविद्यालय में एडमिट कार्ड लेने जा रहे थे। इस दौरान दिग्गी में रोड पार कर रही महिला छात्रों की बाइक की चपेट में आ गई। हादसे की सूचना पर पहुंची सदर थाना पुलिस ने महिला समेत दोनों छात्रों को इलाज के लिए सदर अस्पताल में भर्ती कराया। प्राथमिकी उपचार के बाद डॉक्टरों ने महिला की हालत गंभीर होने के कारण पीएमसीएच रेफर कर दिया। लेकिन, रास्ते में उसकी मौत हो गई।  

महिला की मौत के बाद शव को पटना से सदर अस्पताल लाया गया और परिजनों को सूचना दी गई। उधर, पुलिस अभिरक्षा में घायल दोनों छात्रों का इलाज सदर अस्पताल में चल रहा है। पुलिस ने केस दर्ज कर माले की जांच शुरू कर दी है।

विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें