फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सुशील मोदी ने लगाया लालू पर आरोप, कहा- जेल से रच रहे सरकार गिराने की साजिश

Tue, 24 Nov 2020 11:15 PM IST
गौरव पाण्डेय न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटना
विज्ञापन
सुशी मोदी - फोटो : फाइल
विज्ञापन

बिहार के पूर्व उप मुख्यमंत्री सुशील कुमार मोदी ने राष्ट्रीय जनता दल (राजद) प्रमुख लालू प्रसाद यादव पर राज्य की सरकार गिराने की साजिश रचने का आरोप लगाया है। मोदी ने मंगलवार को कहा कि लालू प्रसाद जेल से ही एनडीए विधायकों को फोन कर रहे हैं और उन्हें मंत्री पद का लालच दे रहे हैं। 

विज्ञापन


उल्लेखनीय है कि हाल ही में हुए विधानसभा चुनाव में राज्य में एनडीए की सरकार बनी है। राज्य की 243 विधानसभा सीटों में से एनडीए के खाते में 125 सीटें गई हैं, जबकि विपक्षी महागठबंधन को 110 सीटें मिली हैं। सुशील मोदी का यह आरोप राज्य की राजनीति में नया बवंडर शुरू कर सकता है। 



सुशील कुमार मोदी ने यह आरोप मंगलवार को एक ट्वीट में लगाया। अपने इस ट्वीट में सुशील कुमार मोदी ने एक फोन नंबर भी लिखा है। जिसके लिए उन्होंने कहा, 'जब मैंने यह नंबर मिलाया तो सीधे लालू ने फोन उठाया। मैंने उनसे कहा कि इस तरह की गंदी हरकतें जेल से मत करिए, आप सफल नहीं हो पाएंगे।'
विज्ञापन
विज्ञापन

 
 

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें