फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बिहार विधानसभा स्पीकर के लिए राजद ने उतारा उम्मीदवार, एनडीए की तरफ से पूर्व मंत्री मैदान में

Tue, 24 Nov 2020 12:10 PM IST
अनवर अंसारी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटना
विज्ञापन
बिहार विधानसभा - फोटो : ANI
विज्ञापन

बिहार विधानसभा के नए स्पीकर के निर्वाचन को लेकर नामांकन के लिए मंगलवार को पर्चा दाखिल करना है। ऐसे में महागठबंधन के नेतृत्व वाले विपक्ष ने अपने उम्मीदवार के नाम का एलान कर दिया है। वहीं, एनडीए ने भी अपने स्पीकार उम्मीदवार के नाम का एलान कर दिया है। महागठबंधन की तरफ से राजद विधायक अवध बिहारी को उम्मीदवार बनाया गया है। दूसरी तरफ, एनडीए की तरफ से भाजपा विधायक विजय सिन्हा को मैदान में उतारा गया है।  

विज्ञापन


राजद नेता तेजस्वी यादव ने कहा, आज महागठबंधन की जितनी अहम पार्टियां हैं उनके साथ हमारी बैठक हुई जिसमें सबने राय दी कि बुधवार को जो स्पीकर का चुनाव होने जा रहा है उसमें अपना प्रत्याशी उतारा जाए। हम सबने सिवान से जीतकर आए सबसे अनुभवी अवध बिहारी चौधरी को प्रत्याशी उम्मीदवार बनाया है। तेजस्वी ने कहा कि अवध बिहारी ने पटना में स्पीकर पद के लिए अपना नामांकन कर दिया है। 
 

वहीं, पूर्व श्रम संसाधन मंत्री और लखीसराय विधानसभा क्षेत्र से भाजपा विधायक विजय कुमार सिन्हा को भाजपा नेतृत्व ने बिहार विधानसभा का स्पीकर बनाने का फैसला लिया है। ऐसे में विजय सिन्हा ने कहा, हम अपनी पार्टी और एनडीए के निर्देशों के अनुसार काम करेंगे। हम अपने गठबंधन के फैसले के अनुसार स्पीकर के पद के लिए नामांकन दाखिल करने जा रहे हैं। बिहार के विकास के लिए विपक्ष और सरकार मिलकर काम करेंगे।  
विज्ञापन
विज्ञापन

 
 

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें