बिहार में महागठबंधन की सरकार बनने से पहले ही राजनीतिक घमासान तेज होता दिख रहा है। सरकार गठन से पहले ही विरोधियों ने कानून व्यवस्था के बहाने सत्तारूढ़ दलों पर हमले तेज कर दिए हैं। भाजपा नेता और पूर्व मुख्यमंत्री सुशील कुमार मोदी ने तो अभी से सरकार के खिलाफ मोर्चा खोल दिया है।
मोदी ने आरोप लगाया कि मोतिहारी में गुरुवार रात भाजपा के नवनिर्वाचित विधायक लाल बाबू प्रसाद को हत्या की धमकी दी गई है। मोदी के अनुसार उनके भाई के घर पर भी लूटपाट की गई और भतीजे को मारपीट करके जख्मी कर दिया गया है।
मोदी ने बक्सर सदर के बीडीओ और डेहरी आनसोन के ट्रक मालिक से पांच पांच लाख की रंगदारी मांगने का आरोप भी लगाया है।
सारण में स्कूली शिक्षक के अपहरण को भी मुद्दा बनाते हुए पूर्व उप मुख्यमंत्री ने कहा कि महागठबंधन की सरकार बनने से पहले ही अपराधियों का लाइसेंस रीन्यू हो गया है। जिसका डर था वही बात हो गई।
मोतिहारी में गुरुवार की रात भाजपा के नवनिर्वाचित विधायक लाल बाबू प्रसाद को हत्या की धमकी, उनके भाई के घर हमला, लूटपाट और भतीजा जख्मी। 1/n..— Sushil Kumar Modi (@SushilModi) November 14, 2015