फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पत्रकार मर्डर केस में सुप्रीम कोर्ट ने लालू के मंत्री बेटे को जारी किया नोटिस

Fri, 23 Sep 2016 01:22 PM IST
टीम डिजिटल/अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
- फोटो : ANI
विज्ञापन
बिहार में पत्रकार राजदेव रंजन हत्याकांड में सीबीआई जांच के मामले में सुनवाई कर रही सुप्रीम कोर्ट ने पूर्व मुख्यमंत्री लालू प्रसाद के बेटे और बिहार सरकार के स्वास्‍थ्य मंत्री तेज प्रताप यादव को नोटिस जारी कर दिया है। 
विज्ञापन


सुप्रीम कोर्ट ने ये नोटिस पत्रकार राजदेव की पत्नी की याचिका पर सुनवाई करते हुए जारी किया, जिसमें मामले की राज्य से बाहर सीबीआई जांच की मांग की गई थी। इसके अलावा मामले में आरोपी बनाए गए शहाबुद्दीन को भी नोटिस जारी किया गया है।

बता दें कि हाल ही में जमानत पाकर जेल से बाहर आए मोहम्मद शहाबुद्दीन पर ही पत्रकार राजदेव रंजन की हत्या करवाने का आरोप लगा था। जिसमें सीबीआई ने अपनी जांच शुरू की दी है। 
विज्ञापन
Siwan journalist murder case: SCissues notices to Bihar minister Tej Pratap Yadav and Mohd Shahabuddin, asks for reply within 2weeks — ANI (@ANI_news) September 23, 2016

पत्रकार राजदेव की पत्नी की याचिका पर जारी किया नोटिस

- फोटो : Reuters
 इसी मामले को लेकर पत्रकार राजदेव की पत्नी ने सुप्रीम कोर्ट में याचिका दायर कर मामले की सुनवाई बिहार के बजाय दिल्‍ली में करवाने की मांग की थी, उनका आरोप था कि वर्तमान में शहाबुद्दीन के जेल से बाहर होने के कारण इसकी निष्पक्ष जांच और सुनवाई होना संभव नहीं है। 

इसी मुद्दे पर शुक्रवार को सुनवाई करते हुए कोर्ट ने राज्य के स्वास्‍थ्य मंत्री तेज प्रताप यादव को नोटिस जारी कर जवाब मांगा है, उन पर आरोप था कि वह हत्याकांड के आरोपियों को बचाने का प्रयास कर रहे हैं। 

बता दें कि कुछ दिन पहले ही तेज प्रताप यादव की हत्याकांड में शार्प शूटर बताए जा रहे बंटी उर्फ मोहम्मद कैफ के साथ तस्वीरें सामने आईं थी। जिसमें उनकी बंटी के साथ नजदीकी की बात कही जा रही थी। 
विज्ञापन

शार्प शूटर बंटी के साथ सामने आई थी तेज प्रताप की तस्वीरें

- फोटो : tej pratap yadav
इसके अलावा बंटी शहाबुद्दीन की भागलपुर जेल से रिहाई के दौरान भी उसके साथ था। ये तस्वीर सामने आते ही पुलिस ने बंटी के खिलाफ कार्रवाई तेज की तो उसने पुलिस के सामने सरेंडर कर दिया। 

जिस समय बंटी की शहाबुद्दीन के साथ होने की तस्वीर सामने आई थी तभी सीवान के एसपी सौरभ शाह ने कहा था कि उसकी तलाश की जा रही है फिलहाल वह पुलिस के हाथ नहीं आ सका है। 

दूसरी ओर मामले की सुनवाई कर रही सुप्रीम कोर्ट ने इस बात के भी संकेत दिए हैं कि वह अपनी निगरानी में इस मामले की जांच करवा सकती है। जिसमें जांच कर रही सीबीआई से 17 अक्टूबर को स्टेटस रिपोर्ट मांगी जा सकती है। इसके अलावा कोर्ट ने सीवान एसपी को पत्रकार की पत्नी को भी सुरक्षा देने के आदेश दिए हैं। वहीं तेज प्रताप यादव ने इस मुद्दे पर कहा कि उन भाजपा नेताओं को भी नोटिस जारी किया जाना चाहिए जिनकी तस्वीर बंटी के साथ सामने आई ‌थी।
BJP leaders who have a picture with him should also be sent out a notice: Tej Pratap Yadav on SC notice pic.twitter.com/GdMQHQvLcy— ANI (@ANI_news) September 23, 2016
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें