फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सुपौल में हादसा: नमाज पढ़ रहे लोगों पर चढ़ी कार, बच्ची समेत पांच घायल, सभी की हालत खतरे से बाहर 

Tue, 03 May 2022 04:23 PM IST
Amit Mandal न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सुपौल

सार

जिस जगह लोग नमाज अदा कर रहे थे उसी के बगल में एक कार खड़ी थी। लोग नमाज अदा कर अभी उठ ही रहे थे तभी अचानक ड्राइवर ने रिवर्स गियर लगा दिया।
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : Social media
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बिहार के सुपौल में मंगलवार को एक बड़ा हादसा हो गया। ईद के मौके पर एक कार ने कई लोगों को कुचल दिया। घटना जिले की बीरपुर नगर पंचायत वार्ड नंबर-5 की है। सात आना में नमाज अदा कर जैसे ही लोग उठे तभी एक कार पीछे की ओर से आई और कई लोगों को चपेट में ले लिया। घटना के बाद भारी अफरा तफरी मच गई। सभी घायलों को तुरंत अस्पताल लाया गया जहां उनका इलाज हो रहा है।  

विज्ञापन


कहा जा रहा है कि कार के चालक ने गलती से रिवर्स गियर लगा दिया जिसके कारण कार अचानक तेज गति में पीछे की ओर चलने लगी। घायलों को बीरपुर अस्पताल में भर्ती कराया गया है और सभी खतरे से बाहर बताए जाते हैं। 

जिस जगह लोग नमाज अदा कर रहे थे उसी के बगल में एक कार खड़ी थी। लोग नमाज अदा कर अभी उठ ही रहे थे तभी अचानक ड्राइवर ने रिवर्स गियर लगा दिया। जब तक लोग कुछ समझ पाते उससे पहले ही एक बच्ची समेत पांच लोग चपेट में आ गए। घटना की सूचना मिलते ही बीरपुर थाना के अधिकारी भी घटनास्थल पर पहुंचे। घटना के कारणों की जांच की जा रही है। गलती से कार चढ़ी या कैसे हुई घटना इसकी पूरी जांच की जाएगी 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें