फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bihar : रात में होटल में की बर्थडे पार्टी, सुबह सोकर उठा तो तो टूट गई सांस; स्नातक छात्र की मौत बनी गुत्थी

Thu, 30 Nov 2023 09:13 AM IST
आदित्य आनंद न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सीतामढ़ी

सार

छात्र के पिता धनंजय सिंह ने बताया कि बुधवार सुबह करीब साढ़े नौ बजे उससे बात हुई थी। वह ठीक था। वह पहले से न तो बीमार था और न ही उसे कोई बीमारी थी। सूचना पर जब वे लोग पहुंचे तो उसका पूरा शरीर पीला पड़ा हुआ था।
विज्ञापन
आदित्य राज रर्फ राजा की फाइल फोटो। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

सीतामढ़ी शहर के पीली कुटी के पास एक बीए के छात्र की संदिग्ध परिस्थिति मौत हो गई है। घटना के बाद इलाके में सनसनी फैली हुई है। शहर के एक होटल में छात्र ने दोस्तों के साथ मंगलवार की रात अपने जन्मदिन की पार्टी मनायी। इसके बाद रात में रिंग बांध स्थित पिलीकुटी डेरा पहुंचकर वह सो गया। बुधवार सुबह अचानक बेहोश होकर गिर पड़ा। आननफानन में दोस्त ने उसे सदर अस्पताल पहुंचाया। वहां चिकित्सक ने इलाज के दौरान उसे मृत घोषित कर दिया। मृतक की पहचान सहियारा थाने के सहियारा निवासी धनंजय सिंह के पुत्र आदित्य राज रर्फ राजा (20) के रूप में की गयी है। 

विज्ञापन


न तो बीमार था और न ही उसे कोई बीमारी थी
मौत के खबर से घर में मातम छा गया है। परिजनों में कोहराम मचा हुआ है। सूचना मिलने के बाद नगर थाना के एसआई अरविंद सिंह ने मौके पर पहुंचकर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। मृतक के पिता धनंजय सिंह ने बताया कि बुधवार सुबह करीब साढ़े नौ बजे उससे बात हुई थी। वह ठीक था। वह पहले से न तो बीमार था और न ही उसे कोई बीमारी थी। सूचना पर जब वे लोग पहुंचे तो उसका पूरा शरीर पीला पड़ा हुआ था। उन्होंने बताया कि अचानक से उसकी यह हालत कैसे हो गयी, यह समझ में नहीं आ रहा है। मृतक के पिता ने बताया कि वह स्नातक प्रथम वर्ष का छात्र था। 

परिजन भी पोस्टमार्टम रिपोर्ट का इंतजार कर रहे
सीतामढ़ी के रिंग बांध स्थित पीलीकुटी के पास डेरा लेकर रहता था। उन्होंने बताया कि आज पड़ोस में तिलक था। उसमें शामिल होने के लिए वह बुधवार शाम में गांव आने वाला था। लेकिन, उसके आने से पहले उसकी मौत की खबर आ गयी। उसकी मौत के बाद परिवार में मातम छाया हुआ है। नगर थानेदार अरुण कुमार ने बताया कि पोस्टमार्टम कराकर शव परिजनों को सौंप दिया गया है। आवेदन का इंतजार है। परिजन भी पोस्टमार्टम रिपोर्ट का इंतजार कर रहे हैं ताकि मौत की वजह पता चल सके।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें