फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bihar: अररिया में फंदे लटका मिला SSB का जवान, डॉक्टरों ने बताया आत्महत्या का मामला, साथी जवानों ने साधी चुप्पी

Mon, 03 Apr 2023 03:26 PM IST
हिमांशु प्रियदर्शी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अररिया

सार

अररिया के बथनाहा स्थित 26वीं बटालियन कैंप में SSB जवान का शव फंदे से लटका मिला। रविवार को कैंप में हाजिरी के दौरान अनुपस्थित होने पर जवान की खोजबीन शुरू की गई। तब रात को एसएसबी कैंप में जवान का शव फंदे से लटका मिला। डॉक्टरों ने आत्महत्या करने की बात कही है।
विज्ञापन
एसएसबी कैंप की एक पुरानी बिल्डिंग में मिला शव - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बिहार में अररिया जिले के बथनाहा स्थित 26वीं बटालियन कैंप में कॉन्स्टेबल का शव फंदे से लटकता मिला। मृतक की पहचान उत्तराखंड निवासी प्रकाश सिंह थायत (40) के रूप में हुई है। घटना की जानकारी तब मिली जब प्रत्येक दिन की तरह रविवार की शाम छह बजे करीब कैंप में हाजिरी ली जा रही थी। इस दौरान हाजिरी में प्रकाश सिंह थायत अनुपस्थित थे। इसके बाद खोजबीन की गई। खोजबीन के बाद रात को एसएसबी कैंप की एक पुरानी बिल्डिंग में प्रकाश सिंह थायत का शव फंदे से लटकता बरामद किया गया।

विज्ञापन


इसके बाद घटना की सूचना बथनाहा ओपी पुलिस को दी गई। सूचना मिलते ही घटनास्थल पर पहुंची बथनाहा ओपी पुलिस ने शव को कब्जे में ले लिया। उसके बाद सोमवार को शव को पोस्टमार्टम के लिए अररिया सदर अस्पताल भेज दिया गया। अस्पताल में मौजूद डॉक्टर अनिल दास ने कहा कि प्रथम दृष्टया का यह आत्महत्या का मामला लग रहा है। वहीं, साथ आए जवानों ने इस मामले पर कुछ भी कहने से इनकार कर दिया।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें