बक्सर जिले के मुफस्सिल थाना क्षेत्र में एक बहुत ही मार्मिक एवं दिल दहला देने वाली एक घटना हुई है। जहां एक छः वर्षीय मासूम के साथ एक युवक ने हैवानियत की घटना को अंजाम दिया है। घटना की सूचना के बाद मुफस्सिल थाना की पुलिस के साथ सदर एसडीपीओ गौरव पांडेय ने घटनास्थल पर पहुंचकर मामले की जानकारी ली।
बहला-फुसलाकर बच्ची को अपने साथ लेकर गया युवक
घटना के संबंध में मिली जानकारी के अनुसार मुफस्सिल थाना क्षेत्र का निवासी आरोपी युवक बच्ची को बहला-फुसलाकर सुनसान स्थान पर ले गया और उसके साथ घिनौनी हरकत की। इस घटना के बाद परिवार के लोगों में बच्ची को लेकर सदर अस्पताल पहुंचाया। जहां इलाज चल रहा है। बच्चों की स्थिति फिलहाल खतरे से बाहर है।
परिजनों ने क्या बताया?
पीड़िता के परिजनों ने बताया कि शाम को मासूम कराहती और सिसकती हुई अपने घर पहुंची, तो उसकी हालत देख वह घबरा गए। जिसके बाद उन्होंने तत्काल पुलिस को सूचना दी। परिजनों ने पुलिस को बताया कि बच्ची घर के आगे खेल रही थी। तभी आरोपी उसे बहला-फुसला कर घर के बगल में निर्माणाधीन एक दूसरे घर की छत पर ले गया। कुछ देर बाद बच्ची रोते हुए मेरे पास आई उसके पैरो पर खून लगा हुआ था। पूछने पर उसने सारी घटना की जानकारी दी। मामले में सदर अस्पताल के चिकित्सा पदाधिकारी निशांत चौबे ने बताया कि परिजन बच्ची को लेकर अस्पताल पहुंचे थे। बच्ची के शरीर के साथ अनुचित क्रिया की गई है। प्राथमिक उपचार के बाद उसे महिला चिकित्सक के लिए रेफर किया गया है। मामले में एक मेडिकल टीम गठन किया गया है।
ये भी पढ़ें:
एक हादसा, उजड़ गए कई घर; सुआ गांव में एक साथ उठीं 6 अर्थियां, मातम में डूबे लोग
पुलिस ने क्या कहा?
मामले की पुष्टि करते हुए सदर एसडीपीओ गौरव पांडेय ने बताया कि छह वर्षीय मासूम के साथ दरिंदगी की एक घटना घटित हुई है। जिसकी जांच की जा रही है। बच्ची का इलाज अस्पताल में चल रहा है। आरोपी की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी की जा रही है।