फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बिहार : नीतीश कुमार के मंत्री बृज किशोर बोले, बिंद जाति से थे भगवान शिव

Wed, 28 Aug 2019 05:21 PM IST
आसिम खान न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटना
विज्ञापन
बृज किशोर बिंद - फोटो : ANI
विज्ञापन

बिहार की नीतीश सरकार में मंत्री बृज किशोर बिंद ने भगवान शिव की जाति के बारे में बयान दिया है। बृज किशोर ने कहा, शिव पुराण में उल्लेख है कि भगवान शिव बिंद जाति से थे। जब भगवान कृष्ण 'ग्वाला' (चरवाहा) हो सकते हैं, भगवान राम क्षत्रिय हो सकते हैं, फिर भगवान शिव 'बिंद' क्यों नहीं हो सकते।

विज्ञापन


एक कार्यक्रम में बोलते हुए बृज किशोर बिंद ने कहा, 'शिव पुराण के भाग दो, अध्याय 36 के पैरा 4 में लिखा हुआ है कि भगवान शिव बिंद जाति से ताल्लुक रखते थे। उन्होंने कहा, एमए की कक्षा में भी यह पढ़ाया जाता है इसलिए मैंने सोचा कि समाज के लोगों को भी इसकी जानकारी होनी चाहिए। 







बता दें कि इससे पहले उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने राजस्थान विधानसभा चुनाव प्रचार के दौरान भगवान हनुमान की जाति को लेकर बयान दिया था। उन्होंने कहा था कि बजरंगबली एक ऐसे लोक देवता हैं, जो स्वयं वनवासी हैं, निर्वासी हैं, दलित हैं, वंचित हैं। सीएम के इस बयान पर लोगों ने जमकर आलोचना की थी। 

विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें