फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bihar: हाजीपुर में जाप नेता के घर पर कई राउंड फायरिंग, चाचा गोली लगने से घायल तो बाकी सदस्यों से हुई मारपीट

Tue, 09 May 2023 07:56 PM IST
हिमांशु प्रियदर्शी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हाजीपुर

सार

घायल के मुताबिक, लगभग 50 से 100 की संख्या में आए हमलावर अचानक घर पर आकर गोली चलाने लगे। इससे अफरातफरी का माहौल बन गया। घर में मौजूद लोग इधर-उधर भागने लगे। इसी दौरान जाप नेता के चाचा को गोली लग गई। गोली दाहिने हाथ में लगी है, जिसको डॉक्टर ने आसानी से निकाल दिया है। घर की स्थिति सामान्य है।
विज्ञापन
परिवार के साथ जाप नेता गोलू सिंह - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बिहार के हाजीपुर के नगर थाना क्षेत्र में मंगलवार को छोटी मड़ई चौक स्थित जन अधिकार पार्टी (जाप) के नेता रोहित सिंह उर्फ गोलू सिंह के घर पर भारी संख्या में हमलावरों ने गोलीबारी कर दी। इस हमले में जाप नेता के चाचा सुजीत सिंह को गोली लगी है। इसके बाद गंभीर रूप से घायल सुजीत सिंह को इलाज के लिए हाजीपुर सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया है। बताया गया है कि घर पर चढ़ कर कई राउंड गोलियां चलाई गईं हैं। घर में मौजूद लोगों के साथ मारपीट भी की गई है। मारपीट से घायल हुए लोगों को भी इलाज के लिए हाजीपुर सदर अस्पताल में ही भर्ती कराया गया है।

विज्ञापन


घटना की सूचना मिलते ही नगर थाना पुलिस घटनास्थल पर पहुंची और मामले की जांच में जुट गई। पुलिस ने घटनास्थल से कई खोखे भी बरामद किए हैं। बताया गया है कि वर्चस्व की लड़ाई को लेकर इस पूरी घटना को अंजाम दिया गया है।

घायल के मुताबिक, लगभग 50 से 100 की संख्या में आए हमलावर अचानक घर पर आकर गोली चलाने लगे। इससे अफरातफरी का माहौल बन गया। घर में मौजूद लोग इधर-उधर भागने लगे। इसी दौरान जाप नेता के चाचा सुजीत सिंह को गोली लग गई। गोली दाहिने हाथ में लगी है, जिसको डॉक्टर ने आसानी से निकाल दिया है। घर की स्थिति सामान्य है। मोहल्ले के सुधीर सिंह और उसके बेटे साजन सिंह पर घर पर चढ़ कर मारपीट और गोली चलाने का आरोप घायल ने लगाया है।
विज्ञापन




बताया गया है कि दो दिन पहले वर्चस्व को लेकर दोनों पक्षों में झगड़ा हुआ था, लेकिन पूरा मामला शांत हो गया था। उसके बाद आज भारी संख्या में लोगों ने पहुंचकर हमला कर दिया, जिसमें घर के सदस्य, युवा जाप नेता गोलू सिंह और उनके चाचा सुजीत बुरी तरह से घायल हो गए। सभी का इलाज सदर अस्पताल में चल रहा है।
विज्ञापन


बताया जा रहा है कि आधा दर्जन से ज्यादा राउंड गोली चलाई गईं हैं। इस हमले में एक व्यक्ति को गोली लगी है। बाकी लोगों को मारपीट से चोट लगी है। सभी का इलाज सदर अस्पताल में चल रहा है। पुलिस पूरे मामले की जांच पड़ताल में जुटी हुई है।

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें