फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gopalganj News: युवक को चाकू मारकर किया घायल, डॉक्टरों की देखरेख में इलाज जारी

Mon, 01 Apr 2024 12:22 PM IST
शबाहत हुसैन न्यूज डेस्क, अमर उजाला, गोपालगंज

सार

Gopalganj News: गोपालगंज जिले के थावे थाना क्षेत्र के जगमालवा गांव में एक युवक को रविवार की देर शाम चाकू मार कर गंभीर रूप से जख्मी कर दिया गया। जख्मी युवक को इलाज के लिए थावे अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद डाक्टरों ने स्थिति को गंभीर देखते हुए सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया। जहां डॉक्टरों की देखरेख में उसका इलाज इमरजेंसी वार्ड में चल रहा है। 

विज्ञापन
घायल युवक का इलाज जारी - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बताया जा रहा है कि जगमालवा गांव के रहने वाले हीरालाल साह का बेटा बबलू कुमार अपने घर के समीप खड़ा था। इस बीच आपसी विवाद को लेकर उसके पड़ोस के ही एक युवक ने उसके ऊपर ताबड़तोड़ चाकू से हमला कर दिया। जिससे वह गंभीर रूप से जख्मी हो गया। हमले के बाद हमलावर मौके से फरार हो गया, जबकि आसपास में मौजूद अन्य लोगों की मदद से इलाज के लिए पीड़ित को गोपालगंज सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां इमरजेंसी वार्ड में उसका इलाज डॉक्टर की देखरेख में किया जा रहा है।

विज्ञापन


युवक की स्थिति सामान्य
घटना की सूचना मिलने पर चाकू बाजी में जख्मी युवकों के परिजनों ने थावे थाने की पुलिस को दी है। सूचना मिलने के बाद थावे थाने की पुलिस मामले की छानबीन करने में जुट गई है। उधर चाकूबाजी की सूचना मिलने के बाद जगमालवा गांव के काफी संख्या में युवक बबलू कुमार की हाल जानने के लिए सदर अस्पताल में पहुंच गए। जहां इमरजेंसी वार्ड में पहुंचकर युवकों ने उसका हाल जाना। इमरजेंसी वार्ड में भीड़ को देखते हुए सुरक्षाकर्मी भी अलर्ट हो गए और बेवजह वहां मौजूद लोगों को बाहर निकाल दिया। अभी युवक की स्थिति सामान्य है।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें