फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बिहार: नवरात्र में बुझ गया घर का चिराग, चार महीने तक जिंदगी से जूझने के बाद आयुष की मौत; क्या थी वजह?

Sat, 17 Oct 2026 09:00 PM IST
सारण ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सारण

सार

सारण के मढ़ौरा में क्रिकेट बैट से हमले में गंभीर रूप से घायल 14 वर्षीय आयुष कुमार की चार महीने बाद इलाज के दौरान मौत हो गई। परिजन शव लेकर थाने पहुंचे और आरोपितों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की।

 

विज्ञापन
आयुष का शव लेकर थाना पहुंचे परिजन - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

सारण जिले के मढ़ौरा थाना क्षेत्र के भावलपुर गांव निवासी 14 वर्षीय आयुष कुमार की इलाज के दौरान मौत हो गई। पांच जून को क्रिकेट खेलने के दौरान हुए विवाद में उसके सिर पर क्रिकेट बैट से हमला किए जाने का आरोप है। गंभीर रूप से घायल आयुष चार महीने तक जिंदगी और मौत के बीच जूझता रहा। शनिवार को उसकी मौत के बाद परिजन शव लेकर मढ़ौरा थाने पहुंचे और आरोपितों के खिलाफ कार्रवाई नहीं होने का आरोप लगाते हुए विरोध जताया।

मृतक आयुष कुमार, भावलपुर गांव निवासी आनंद मोहन सिंह का पुत्र था। परिजनों के अनुसार, घटना के बाद उसकी हालत गंभीर हो गई थी। उसे इलाज के लिए पटना ले जाया गया, जहां वह कोमा में चला गया था। परिवार को उम्मीद थी कि वह स्वस्थ होकर घर लौटेगा, लेकिन चार महीने तक चले इलाज के बाद भी उसे बचाया नहीं जा सका।

विज्ञापन


क्रिकेट बैट से सिर पर हमला करने का आरोप
परिजनों ने बताया कि घटना पांच जून की है। मढ़ौरा थाना के पीछे स्थित खेल मैदान में क्रिकेट खेलने के दौरान बच्चों के बीच विवाद हुआ था। आरोप है कि इसी दौरान पियुष सोनी और अमृत सोनी ने आयुष के सिर पर क्रिकेट बैट से हमला कर दिया। चोट लगने से वह बेसुध हो गया था। मौके पर मौजूद रामाधार सिंह उसे किसी तरह घर लेकर पहुंचे। इसके बाद परिजन उसे इलाज के लिए ले गए। हालत गंभीर होने पर उसे पटना रेफर किया गया था।

पढ़ें: सोन नदी में डूब रहे तीन बच्चों को बचाने कूदा युवक, गहरे पानी में समा गए चारों; परिजन हुए बेसुध
विज्ञापन


मां ने 13 जून को दर्ज कराई थी प्राथमिकी
इस मामले में आयुष की मां रीना देवी ने 13 जून को मढ़ौरा थाने में प्राथमिकी दर्ज कराई थी। प्राथमिकी में मढ़ौरा बाजार निवासी भोला सोनी के किशोर पुत्र पियुष सोनी और मंजीत सोनी के पुत्र अमृत सोनी को आरोपित किया गया था। प्राथमिकी के अनुसार, आयुष शाम को घर से ट्यूशन पढ़ने मढ़ौरा गया था। ट्यूशन के बाद वह खेल मैदान में क्रिकेट खेलने लगा। इसी दौरान विवाद हुआ और आरोप है कि दोनों किशोरों ने क्रिकेट बैट से उसके सिर पर हमला कर दिया था।
विज्ञापन


डीएसपी ने जांच और कार्रवाई का दिया आश्वासन
आयुष की मौत के बाद परिजन शव लेकर मढ़ौरा थाने पहुंचे और आरोपितों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की। विरोध की सूचना पर मढ़ौरा डीएसपी सविंदर कुमार दास थाने पहुंचे और परिजनों से बातचीत की।

डीएसपी ने कहा कि मामले में किसी स्तर पर लापरवाही हुई है या नहीं, इसकी जांच वह स्वयं करेंगे। अनुसंधान पदाधिकारी की ओर से लापरवाही सामने आने पर कार्रवाई की पहल की जाएगी। उन्होंने आरोपितों की गिरफ्तारी को लेकर भी आश्वासन दिया। इसके बाद परिजन शांत हुए।

पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए छपरा भेज दिया। आयुष की मौत के बाद परिजन मामले में आरोपितों के खिलाफ कार्रवाई और न्याय की मांग कर रहे हैं। अब उनकी निगाहें पुलिस की जांच और आगे की कार्रवाई पर टि

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें