फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bihar News: केंद्रीय विद्यालय भवन निर्माण को लेकर हंगामा, ग्रामीणों ने पुलिस से की धक्का-मुक्की, जानें मामला

Tue, 08 Apr 2025 02:29 PM IST
हिमांशु प्रियदर्शी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सीवान

सार

Siwan News: पुलिस सूत्रों के अनुसार, कुछ ग्रामीणों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की जा रही है, जिन्होंने काफिले को रोकने और पुलिसकर्मी से धक्का-मुक्की करने का प्रयास किया। यह पूरा मामला गैरमजरूआ जमीन पर केंद्रीय विद्यालय भवन निर्माण के विरोध से जुड़ा है। जानें...।
विज्ञापन
पुलिसकर्मी से भिड़े ग्रामीण - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

सीवान जिले में केंद्रीय विद्यालय भवन निर्माण को लेकर भारी विरोध देखने को मिला है। तेघड़ा हरकेशपुर गांव में गैरमजरूआ भूमि पर निर्माण कार्य को लेकर नाराज ग्रामीणों ने जमकर विरोध प्रदर्शन किया, इस दौरान पुलिसकर्मी से धक्क-मुक्की की गई, जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। यह घटना उस समय हुई जब महाराजगंज के सांसद जनार्दन सिंह सीग्रीवाल, सीवान के जिलाधिकारी मुकुल कुमार गुप्ता और अन्य प्रशासनिक अधिकारी स्थल निरीक्षण के लिए पहुंचे थे। यह निरीक्षण केंद्रीय विद्यालय भवन निर्माण से संबंधित था।

विज्ञापन


यह भी पढ़ें- Bihar: विवाद सुलझाने पहुंची पुलिस पेट्रोलिंग टीम पर महिलाओं ने बरसाए पत्थर; चार जवान घायल, तीन लोग गिरफ्तार
 
गैरमजरूआ भूमि पर निर्माण का ग्रामीणों ने जताया विरोध
जानकारी के मुताबिक, जिस भूमि पर विद्यालय भवन बनना है, वह गैरमजरूआ भूमि बताई जा रही है। स्थानीय ग्रामीण वर्षों से इस भूमि पर कब्जा जमाए हुए हैं और वे नहीं चाहते कि इस पर किसी प्रकार का सरकारी निर्माण हो। उनका कहना है कि यह भूमि उनकी जीविका और अधिकार से जुड़ी हुई है, जिसे वे किसी कीमत पर छोड़ना नहीं चाहते।
विज्ञापन

 
निरीक्षण के दौरान ग्रामीणों की भीड़ ने मौके पर पहुंचकर लाठी-डंडे लेकर काफिले को रोकने का प्रयास किया। सांसद और अधिकारियों के वाहन जैसे ही लौटने लगे, ग्रामीणों ने पुलिस के वाहन को घेर लिया और जवान से धक्का-मुक्की की। इस वजह से स्थिति कुछ देर के लिए तनावपूर्ण हो गई।
 
पुलिसकर्मी से हुई बदसलूकी
वायरल वीडियो में साफ देखा जा सकता है कि एक पुलिसकर्मी से ग्रामीण जबरन धक्का-मुक्की कर रहे हैं। उसके बाद वहां मौजूद अन्य पुलिस बल के जवानों ने मोर्चा संभाला और पुलिसकर्मी को भीड़ से निकालकर गाड़ी में बैठाया गया। इसके बाद जवानों ने स्थिति को नियंत्रित करने के लिए त्वरित कार्रवाई की और प्रशासनिक अधिकारियों का काफिला वहां से सुरक्षित बाहर निकाल दिया गया।
विज्ञापन


यह भी पढ़ें- Bihar News: भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष के अंगरक्षक ने किया सुसाइड, एमएलसी आवास पर खुद को मारी गोली
 
कुछ ग्रामीणों पर दर्ज होगी प्राथमिकी
घटना के बाद प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि जो भी कानून व्यवस्था भंग करने की कोशिश करेगा, उसके खिलाफ सख्त कार्रवाई होगी। पुलिस सूत्रों के अनुसार, कुछ ग्रामीणों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की जा रही है, जिन्होंने काफिले को रोकने और पुलिसकर्मी से धक्का-मुक्की करने का प्रयास किया। वहीं, स्थानीय प्रशासन की ओर से यह भी कहा गया है कि निर्माण कार्य सरकारी योजनाओं के तहत हो रहा है। इससे क्षेत्र के बच्चों को बेहतर शिक्षा का अवसर मिलेगा। प्रशासन का मानना है कि कुछ असामाजिक तत्व गांव के लोगों को उकसा रहे हैं, ताकि विकास कार्य में बाधा पहुंचाई जा सके।

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें