फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bihar: गर्मी से राहत पाने छत पर सोने गया युवक, पर आ गई मौत; हाई वोल्टेज तार ने ले ली जान, ग्रामीणों में गुस्सा

Fri, 13 Jun 2025 02:01 PM IST
हिमांशु प्रियदर्शी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सीवान

सार

Siwan News: गांव के लोगों ने बताया कि घरों के ठीक बगल से गुजर रहे जर्जर और असुरक्षित बिजली तारों को लेकर बिजली विभाग को कई बार चेताया गया था। ग्रामीणों ने विभाग से लिखित और मौखिक दोनों माध्यमों से शिकायतें की थीं, लेकिन कोई सुनवाई नहीं हुई।
विज्ञापन
मृतक राहुल कुमार - फोटो : फाइल फोटो
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

सीवान जिले के बड़हरिया थाना क्षेत्र अंतर्गत कैलगढ़ गांव में बिजली विभाग की घोर लापरवाही के चलते एक दर्दनाक हादसा हो गया, जिसमें 18 वर्षीय युवक राहुल कुमार की मौके पर ही मौत हो गई। यह हादसा न केवल एक परिवार को गहरे शोक में डुबो गया, बल्कि पूरे गांव को झकझोर कर रख दिया। ग्रामीणों में भारी आक्रोश है और लोग बिजली विभाग के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग कर रहे हैं।

विज्ञापन

 
गर्मी से राहत पाने छत पर गया था सोने
जानकारी के मुताबिक, राहुल कुमार लक्ष्मण साह का बेटा था। वह भीषण गर्मी के कारण रात को घर की छत पर सोने गया था। सुबह जब वह करवट बदल रहा था, तभी उसका हाथ छत के किनारे से गुजर रहे हाई वोल्टेज बिजली तार से छू गया। विद्युत प्रवाह इतना तीव्र था कि उसने वहीं पर दम तोड़ दिया। हादसा इतनी तेजी से हुआ कि परिवार के किसी सदस्य को कुछ समझने या मदद करने का मौका ही नहीं मिला।

यह भी पढ़ें- Bihar Weather: आज भी नहीं मिलेगी गर्मी से राहत, इन जिलों में हीट वेव का अलर्ट, पटना में स्कूलों का समय बदला
विज्ञापन

 


शिकायतें रहीं अनसुनी
, लापरवाही बन गई जानलेवा
गांव के लोगों ने बताया कि घरों के ठीक बगल से गुजर रहे जर्जर और असुरक्षित बिजली तारों को लेकर बिजली विभाग को कई बार चेताया गया था। ग्रामीणों ने विभाग से लिखित और मौखिक दोनों माध्यमों से शिकायतें की थीं, लेकिन न तो तारों की मरम्मत की गई और न ही उन्हें हटाने या ढकने की कोई कार्रवाई की गई। यह अनदेखी अब एक युवक की मौत का कारण बन गई है, जिससे लोग आक्रोशित हैं।
विज्ञापन

 
गांव में मातम, परिजन बेसुध
राहुल की मौत की खबर फैलते ही पूरे गांव में मातम पसर गया। परिजनों की स्थिति बेहद खराब है और वे गहरे सदमे में हैं। पड़ोसी और रिश्तेदार परिवार को सांत्वना देने पहुंचे, लेकिन गांव की फिजा में पसरा सन्नाटा बिजली विभाग की घोर उदासीनता की गवाही दे रहा है।

यह भी पढ़ें- Bihar News: साजिश के तहत किशोर को मार डाला था, कोर्ट ने तीन को सुनाई उम्रकैद की सजा, जुर्माना भी लगाया
 
ग्रामीणों ने जिला प्रशासन से मांग की है कि इस गंभीर लापरवाही के लिए जिम्मेदार बिजली विभाग के अधिकारियों पर सख्त कार्रवाई हो। साथ ही पीड़ित परिवार को पर्याप्त मुआवजा देने की भी मांग की जा रही है ताकि इस मुश्किल समय में उन्हें कुछ सहारा मिल सके। लोगों ने यह भी कहा कि अगर अब भी विभाग नहीं जागा, तो वे बड़ा जन आंदोलन छेड़ने को मजबूर होंगे।

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें