फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bihar News: सीवान में अपराधियों ने प्रोपर्टी डीलर पर दागीं गोलियां, मौके पर मौत; पुलिस मामले की जांच में जुटी

Wed, 28 Feb 2024 12:54 PM IST
हिमांशु प्रियदर्शी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सीवान

सार

Siwan Hindi News: सीवान एसपी अमितेश कुमार ने बताया कि गोली लगने से एक व्यक्ति की मौत की सूचना मिली है। जमीन विवाद के मामले में हत्या की बात सामने आ रही है। जल्द ही अपराधियों को गिरफ्तार किया जाएगा।
विज्ञापन
अस्पताल पहुंचे परिजन - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बिहार के सीवान में बीती देर रात जमीन विवाद को लेकर एक व्यक्ति को अपराधियों ने गोली मारकर उसकी हत्या कर दी। दरअसल, शहर के नगर थाना क्षेत्र के आशी नगर मुहल्ले में मृतक प्रोपर्टी डीलर का काम करता था। उसने आशी नगर मुहल्ले में जमीन खरीदी थी। तभी बीती देर रात जमीन पर दीवार को लेकर उसकी कुछ लोगों के साथ बहस हो गई। इसके बाद अपराधियों ने गोली मारकर प्रोपर्टी डीलर को मौत के घाट उतार दिया, जिससे वहां भगदड़ मच गई।

विज्ञापन

 
इसके बाद स्थानीय लोगों की मदद से सेराज को इलाज के लिए सीवान सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया। जहां डॉक्टरों की टीम ने उसे मृत घोषित कर दिया। मृतक की पहचान मुफ्फसिल थाना क्षेत्र के तड़वां गांव निवासी सेराज खान के रूप में हुई है।
 
जानकारी के मुताबिक, मृतक सेराज खान प्रोपर्टी डीलर का काम करता था। वह अपने कुछ साथियों के साथ अपनी जमीन आशी नगर स्थित जमीन पर गया था। जहां जमीन को लेकर विवाद हुआ और अपराधियों ने उसे सीने में गोली मार दी।
विज्ञापन

 
स्थानीय लोगों के अनुसार, अचानक गोली चलने की आवाज आई, जब हम लोग दौड़े तो देखा कि भगदड़ होने लगी। समझ नहीं आया कि क्या हुआ। तभी पता चला कि अपराधियों ने सेराज खान नामक प्रोपर्टी डीलर को गोलियों से भून दिया है। इसके बाद सेराज खान को खून से लथपथ हालत में अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। गौरतलब है कि यह पहला मामला नहीं है जब ऐसी घटना हुई है। कई हत्याएं सिर्फ जमीन विवाद में हुई हैं।
 
गोलीबारी के मामले में सीवान एसपी अमितेश कुमार ने बताया कि गोली लगने से एक व्यक्ति की मौत की सूचना मिली है। जमीन विवाद के मामले में हत्या की बात सामने आ रही है। जल्द ही अपराधियों को गिरफ्तार किया जाएगा।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें