फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bihar News: सरकारी स्कूल में घुसे असामाजिक तत्व, प्रिंसिपल को बेरहमी से पीटा; परिसर में मची अफरा-तफरी

Wed, 02 Apr 2025 02:13 PM IST
सारण ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सीवान

सार

Siwan News: पुलिस ने बताया कि आरोपियों के खिलाफ एफआईआर दर्ज कर ली गई है। उन्होंने कहा कि दबंग लोग अक्सर स्कूल में घुसकर विवाद खड़ा करते हैं और सरकारी जमीन को अपना बताते हैं। शिकायत मिलने के बाद उनकी गिरफ्तारी के लिए छापामारी की जा रही है।
विज्ञापन
प्रिंसिपल अभय करण (पीड़ित) - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

सीवान जिले के रघुनाथपुर थाना क्षेत्र के प्राथमिक विद्यालय बड्डवा में दबंगों ने स्कूल में घुसकर प्रिंसिपल की पिटाई कर दी। इस घटना के बाद स्कूल परिसर में अफरा-तफरी मच गई। प्रिंसिपल ने मामले की सूचना पुलिस को दी, लेकिन पुलिस के आने से पहले ही आरोपी फरार हो गए।

विज्ञापन


यह भी पढ़ें- Bihar: बिहार में इस मंदिर में अपराधियों में मचाया उत्पात, गहने भी चुराए; मंत्री बोले- पाताल से भी खोज निकालिए
 
स्कूल की जमीन पर दावा
घटना को लेकर विद्यालय के प्रधानाध्यापक अभय करण ने बताया कि गांव के कुछ दबंग लंबे समय से स्कूल की जमीन पर अपना दावा कर रहे थे। आरोपियों का कहना है कि स्कूल की जमीन उनके पूर्वजों की संपत्ति है। इसी विवाद को लेकर पहले भी कई बार बहस हो चुकी थी, लेकिन इस बार आरोपियों ने हद पार कर दी और स्कूल में घुसकर उन्हें बेरहमी से पीटा।
विज्ञापन

 
हमले के दौरान छीना गया मोबाइल
पीड़ित प्रिंसिपल के अनुसार, हमलावरों ने न केवल उनकी पिटाई की, बल्कि उनका मोबाइल भी छीन लिया। प्रिंसिपल ने थाने में लिखित शिकायत दर्ज कराई है और आरोपियों पर सख्त कार्रवाई की मांग की है।
विज्ञापन


यह भी पढ़ें- Lalu Yadav Health : राजद अध्यक्ष लालू प्रसाद यादव की तबीयत बिगड़ी, दिल्ली रेफर; जानें, क्या हुई परेशानी

 
घटना के बाद थाना प्रभारी विजय चौधरी ने बताया कि आरोपियों के खिलाफ एफआईआर दर्ज कर ली गई है। उन्होंने कहा कि दबंग लोग अक्सर स्कूल में घुसकर विवाद खड़ा करते हैं और सरकारी जमीन को अपना बताते हैं। शिकायत मिलने के बाद उनकी गिरफ्तारी के लिए छापामारी की जा रही है।

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें