फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bihar News: गोपालगंज में कार-बाइक में सीधी टक्कर, दो लोगों की हालत गंभीर; जानें गाड़ी का राजद से कैसा संबंध

Sun, 14 Jan 2024 06:37 PM IST
हिमांशु प्रियदर्शी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, गोपालगंज

सार

Bihar Road Accident News: गोपालगंज में एक कार और एक बाइक की सीधी टक्कर हो गई, जिसमें बाइक सवार दो युवक गंभीर रूप से घायल हो गए। उनका अस्पताल में इलाज किया जा रहा है। वहीं, दुर्घटनाग्रस्त कार का संबंध राजद से सामने आया है। जानें पूरा मामला...।
विज्ञापन
इसी कार से हुई बाइक की टक्कर - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बिहार के गोपालगंज जिले के भोरे थाना क्षेत्र के करमासी गांव के पास सिसई-भोपतपुरा रोड पर एक कार और बाइक में सीधी टक्कर हो गई। इस हादसे में बाइक पर सवार दो लोग गंभीर रूप से घायल हो गए, जिन्हें बेहतर इलाज के लिए सीवान रेफर किया गया है। बाइक की जिस गाड़ी से टक्कर हुई है, उसका छात्र राजद के जिला उपाध्यक्ष से संबंध बताया जा रहा है।

विज्ञापन


जानकारी के मुताबिक, भोरे थाना क्षेत्र के मिश्र बगहवा गांव के वकील ठाकुर का बेटा प्रदीप ठाकुर और छोटेलाल महतो का बेटा सचिन चौहान एक ही बाइक से कहीं जा रहे थे। इसी दौरान करमासी गांव के पास उनकी बाइक सामने से आ रही एक कार से टकरा गई। बताया जा रहा है कि जिस गाड़ी से टक्कर हुई है, उस कार पर छात्र राजद के जिला उपाध्यक्ष का बोर्ड लगा हुआ है।

वहीं, घटना की जानकारी मिलने पर मौके पर पहुंची पुलिस ने गाड़ी को जब्त कर लिया है। जबकि दोनों घायलों को बेहतर इलाज के लिए भोरे से सीवान के लिए रेफर किया गया है, जहां उनका इलाज चल रहा है। दोनों घायलों की स्थिति अभी गंभीर बनी हुई है। कार की स्थिति देखकर अंदाजा लगाया जा रहा है कि बाइक सवार युवकों की हालत क्या होगी। पता चला है कि बाइक से टकराने पर कार के दोनों एयर बैग खुल चुके हैं और कार के शीशे चकनाचूर हो गए हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें