फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bihar News: गन्ना लदे अनियंत्रित ट्रैक्टर-ट्रॉली के पलटने से दबकर ठेकेदार की मौत; साल भर की बच्ची हुई अनाथ

Sun, 14 Jan 2024 05:28 PM IST
हिमांशु प्रियदर्शी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, गोपालगंज

सार

Bihar Road Accident News: गोपालगंज में गन्ना लदे अनियंत्रित ट्रैक्टर-ट्रॉली के पलटने से दबकर एक युवा ठेकेदार की मौत हो गई। हादसे की खबर मिलने के बाद परिवार में कोहराम मच गया। सभी परिवार जनों का रो-रो कर बुरा हाल है।
विज्ञापन
मृतक संतोष कुमार - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बिहार के गोपालगंज जिले के बरौली थाना क्षेत्र के रामपुर मोड़ के पास एनएच 27 पर गन्ना लदे ट्रैक्टर-ट्रॉली के पलटने से दबकर एक युवक की मौत हो गई। दुर्घटना की सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेज दिया है। मृतक की पहचान कुचायकोट थाना क्षेत्र के मनियारा फॉर्म कोठी गांव निवासी हरेंद्र चौधरी के बेटे संतोष कुमार (31) के रूप में की गई है।

विज्ञापन


जानकारी के मुताबिक, मृतक संतोष कुमार पेशे से सफाई ठेकेदार था, जिसका ठेका बरौली प्रखंड में चलता था। वह वहीं पर एक कमरा किराए पर लेकर रहता था। संतोष अपना काम खत्म करके बाइक से शनिवार की देर रात अपने कमरे पर लौट रहा था। तभी गन्ना लदे ट्रैक्टर-ट्रॉली अनियंत्रित होकर बाइक सवार संतोष के ऊपर पलट गए। इस हादसे में  संतोष ट्रैक्टर-ट्रॉली के नीचे दब गया, जिससे उसकी मौत हो गई। हादसे के बाद स्थानीय लोगों ने तत्काल इसकी सूचना बरौली थाना पुलिस को दी।

सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेज दिया। फिर मृतक की पहचान कर उसके परिजनों को जानकारी दी। सूचना पाकर सदर अस्पताल पहुंचे परिजन शव देखकर विलाप करने लगे।
विज्ञापन


मृतक के परिजनों ने बताया कि मृतक संतोष की शादी तीन साल पूर्व हुई थी और उसकी एक साल की एक बच्ची भी है, जिसके सिर से पिता का साया हमेशा के लिए उठ गया। वहीं, इस घटना के बाद परिजनों में कोहराम मच गया और उनका रो-रो कर बुरा हाल है। मृतक पांच भाइयों में दूसरे स्थान पर था। सभी भाई अस्पताल में दहाड़ मारकर रो रहे थे।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें