फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bihar News: दिल्ली से परीक्षा देने आए छात्र ने लगाई फांसी; कान में ईयरफोन लगा मिला, जांच में जुटी पुलिस

Tue, 13 Feb 2024 08:00 PM IST
हिमांशु प्रियदर्शी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, गोपालगंज

सार

Gopalganj Hindi News: चेकपोस्ट प्रभारी ने बताया कि मृतक के कान में मोबाइल का ईयरफोन लगा पाया गया है। जबकि मोबाइल स्विच ऑफ पाया गया। मोबाइल को जब्त कर लिया गया है। मोबाइल फोन खुलने पर कॉल डीटेल्स के आधार पर घटना के कारणों का पता चल सकेगा।
विज्ञापन
मामले की छानबीन करने मौके पर पहुंची पुलिस - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बिहार के गोपालगंज में दिल्ली से परीक्षा देने अपने गांव आए हाई स्कूल के एक छात्र ने सोमवार की देर रात फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। घटना की सूचना मिलने पर मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेज दिया। यह घटना जिले के उचकागांव थाना क्षेत्र के वृंदावन मौजे गांव की है।

विज्ञापन


जानकारी के मुताबिक, वृंदावन मौजे गांव के मुना बैठा का बेटा विक्की कुमार (17) अपने माता-पिता के साथ दिल्ली में रहता था। जहां से वह हाई स्कूल की परीक्षा देने के लिए रविवार के दिन ही दिल्ली से अपने घर आया था। मैट्रिक की परीक्षा देने को लेकर सोमवार को वह अपने गांव के स्कूल में प्रवेश पत्र लेने के लिए गया था। जहां स्कूल के प्रधानाध्यापक से मुलाकात नहीं होने से उसको प्रवेश पत्र नहीं मिल सका। स्कूल में उपस्थित शिक्षकों ने उसे अगले दिन फिर विद्यालय आने को कहा। उसके बाद वह अपने घर लौट गया।

विज्ञापन


बताया जा रहा है कि इसी दौरान मंगलवार की देर रात दो मंजिले पर स्थित बंद कमरे में उसने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। घटना के समय मृतक के स्वजन दिल्ली में ही थे। जबकि गांव स्थित घर पर उसके दादा-दादी, और चाचा का परिवार ही मौजूद थे। मंगलवार की देर सुबह तक विक्की के कमरे के बाहर नहीं निकलने पर चचेरी बहन ने ऊपर के कमरे के दरवाजे के बाहर से आवाज लगाई। लेकिन अंदर से कोई हरकत न होने पर दरवाजे के छेद से झांकने पर विक्की का शव फंदे से लटका दिखा।

इसके बाद सूचना मिलने पर पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे अपर थानाध्यक्ष शमशाद रजा और चेक पोस्ट प्रभारी स्वीटी कुमारी की मौजूदगी में फंदे से लटके शव को उतारा गया। फिर शव को पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेज दिया गया।
विज्ञापन


चेकपोस्ट प्रभारी ने बताया कि मृतक के कान में मोबाइल का ईयरफोन लगा पाया गया है। जबकि मोबाइल स्विच ऑफ पाया गया। मोबाइल को जब्त कर लिया गया है। मोबाइल फोन खुलने पर कॉल डीटेल्स के आधार पर घटना के कारणों का पता चल सकेगा। समाचार लिखे जाने तक मामले में थाने में कोई प्राथमिकी दर्ज नहीं कराई गई थी। पुलिस पोस्टमार्टम रिपोर्ट के आधार पर जांच कर रही है।

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें