फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bihar News: गोपालगंज में शटरिंग ठेकेदार की हत्या का मामला, परिजनों ने जाम किया NH-531; पुलिस के खिलाफ असंतोष

Mon, 21 Oct 2024 08:37 PM IST
हिमांशु प्रियदर्शी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, गोपालगंज

सार

Gopalganj News: थावे थाना अध्यक्ष धीरज कुमार राम ने बताया कि हत्या के आरोपी की गिरफ्तारी के लिए पुलिस लगातार छापामारी कर रही है। उन्होंने यह भी आश्वासन दिया कि जल्द ही दोषियों को गिरफ्तार कर न्याय के कटघरे में खड़ा किया जाएगा।
विज्ञापन
मौके पर मौजूद पुलिस और प्रदर्शनकारी परिजन तथा ग्रामीण - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

गोपालगंज जिले के थावे थानाक्षेत्र के पैठानपट्टी पश्चिम टोला गांव के मृतक छोटे आलम के परिजनों ने सोमवार को राष्ट्रीय राजमार्ग (एनएच) 531 को जाम कर दिया। इस दौरान उन्होंने हत्या के आरोपी की गिरफ्तारी और पहले से गिरफ्तार तीन आरोपियों को जेल भेजने की मांग की। ग्रामीणों ने दोपहर बाद आगजनी कर सड़क को बंद किया, जिससे वाहनों की लंबी कतार लग गई और यातायात प्रभावित हो गया। प्रदर्शन में महिलाओं और पुरुषों दोनों ने भाग लिया, जिन्होंने थावे पुलिस के खिलाफ नारेबाजी की और उनकी कार्रवाई पर असंतोष जताया।

विज्ञापन

 
पुलिस प्रशासन का जमकर किया विरोध
सूचना मिलने पर मौके पर पहुंचे सदर एसडीपीओ प्रांजल कुमार ने ग्रामीणों को समझाने की कोशिश की। लेकिन आक्रोशित ग्रामीणों ने उनका भी विरोध किया और पुलिस प्रशासन के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। प्रदर्शनकारियों की मांग थी कि हत्या के मुख्य आरोपी को तुरंत गिरफ्तार किया जाए। एसडीपीओ की समझाइश के बावजूद परिजन और ग्रामीण अपनी मांगों पर अड़े रहे, जिसके चलते एसडीपीओ को बैरंग वापस लौटना पड़ा।

विज्ञापन

 
एनएच-531 पर चार घंटे रहा जाम
उग्र ग्रामीणों ने एनएच-531 पर लगभग चार घंटे तक सड़क जाम रखा, जिससे यातायात पूरी तरह से ठप हो गया। वेदु टोला मोड़ से लेकर दुर्गा मंदिर तक और गोपालगंज वाईपास तक वाहनों की लंबी कतारें लग गईं। सड़क जाम की वजह से राहगीरों और वाहन चालकों को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ा। पुलिस की टीम मौके पर मौजूद थी, लेकिन उग्र भीड़ के सामने वे असहाय दिखे।
 
क्या है पूरा मामला?
जानकारी के मुताबिक, यह घटना उस समय की है जब थावे थानाक्षेत्र के पैठानपट्टी पश्चिम टोला गांव के वार्ड-1 के निवासी और शटरिंग ठेकेदार छोटे आलम की हत्या शनिवार देर रात कर दी गई थी। बदमाशों ने छोटे आलम को घर से बुलाकर गोली मार दी थी, जिससे उसकी मौत हो गई। इसी घटना के बाद ग्रामीणों ने हत्या के आरोपी की गिरफ्तारी की मांग करते हुए सड़क जाम किया।
विज्ञापन

 
थावे थाना अध्यक्ष धीरज कुमार राम ने बताया कि हत्या के आरोपी की गिरफ्तारी के लिए पुलिस लगातार छापामारी कर रही है। उन्होंने यह भी आश्वासन दिया कि जल्द ही दोषियों को गिरफ्तार कर न्याय के कटघरे में खड़ा किया जाएगा।

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें