फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bihar Accident News: दो बाइकों की भिड़ंत में एक युवक की मौत, दो घायल मौके से फरार; पुलिस जांच में जुटी

Sun, 19 Jan 2025 09:49 PM IST
हिमांशु प्रियदर्शी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, गोपालगंज

सार

Gopalganj News: पुलिस ने बताया कि हादसे की सूचना पर मौके पर पहुंचकर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। मृतक की पहचान का प्रयास किया जा रहा है। साथ ही फरार घायलों का पता लगाने के लिए जांच जारी है।
विज्ञापन
पुलिस मामले की जांच में जुटी - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

गोपालगंज जिले के कुचायकोट थाना क्षेत्र में एक दर्दनाक सड़क हादसे में एक युवक की जान चली गई। रविवार शाम को सिरसिया-हरपुर मार्ग पर हरपुर गांव के पास दो बाइकों की टक्कर में एक युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। वहीं, हादसे में दो अन्य युवक मामूली रूप से घायल हुए, जो घटना के तुरंत बाद मौके से फरार हो गए।

विज्ञापन

 
जानकारी के मुताबिक, रविवार शाम को दो बाइक सवार विपरीत दिशा से आ रहे थे। हरपुर गांव के पास उनकी आपसी भिड़ंत हो गई। इस टक्कर में एक बाइक सवार युवक बुरी तरह घायल हो गया, जबकि दूसरी बाइक पर सवार दो युवक को मामूली चोटें आईं। घटना के बाद स्थानीय लोगों ने गंभीर रूप से घायल युवक को सदर अस्पताल गोपालगंज पहुंचाया। लेकिन डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।
 
घटना के बाद कुचायकोट थाना की पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। हालांकि, समाचार लिखे जाने तक मृतक की पहचान नहीं हो सकी थी। पुलिस उसकी पहचान के लिए प्रयास कर रही है।
विज्ञापन

 
हादसे के बाद मामूली रूप से घायल दोनों युवक मौके से फरार हो गए। पुलिस उनके बारे में जानकारी जुटाने की कोशिश कर रही है ताकि घटना की पूरी सच्चाई सामने लाई जा सके। सिरसिया-हरपुर मार्ग पर इस तरह के हादसे से इलाके में दहशत का माहौल है। स्थानीय लोगों ने इस मार्ग पर बढ़ती दुर्घटनाओं को लेकर तेज रफ्तार और लापरवाही को जिम्मेदार ठहराया।
 
कुचायकोट थाना प्रभारी ने बताया कि हादसे की सूचना पर मौके पर पहुंचकर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। मृतक की पहचान का प्रयास किया जा रहा है। साथ ही फरार घायलों का पता लगाने के लिए जांच जारी है।
 
वहीं, इलाके के निवासियों ने प्रशासन से अपील की है कि सिरसिया-हरपुर मार्ग पर स्पीड ब्रेकर बनाए जाएं। साथ ही ट्रैफिक नियंत्रण के लिए उचित कदम उठाए जाएं ताकि भविष्य में ऐसी दुर्घटनाओं से बचा जा सके।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें