फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bihar Police: शिक्षक हत्याकांड के शूटर को पुलिस मुठभेड़ में लगी गोली, सरेंडर करने की बात कहने पर की थी फायरिंग

Sun, 19 Jan 2025 02:38 PM IST
हिमांशु प्रियदर्शी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, गोपालगंज

सार

Gopalganj News: एसपी ने कहा कि अभिषेक यादव एक कुख्यात अपराधी है और इस मुठभेड़ में उसकी गिरफ्तारी पुलिस की बड़ी कामयाबी है। इस मामले में और भी संलिप्त अपराधियों की गिरफ्तारी के लिए छापामारी जारी है।
विज्ञापन
मृतक शिक्षक अरविंद यादव (फाइल) और अस्पताल में इलाजरत घायल शूटर - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

गोपालगंज जिले के उचकागांव थाना क्षेत्र में पुलिस और अपराधियों के बीच शनिवार रात मुठभेड़ हो गई। इस दौरान अरविंद यादव हत्याकांड के मुख्य शूटर को गोली लगी है। कुख्यात अपराधी अभिषेक यादव को पैर में गोली लगने के बाद पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर लिया। फिलहाल वह पुलिस अभिरक्षा में सदर अस्पताल गोपालगंज में इलाजरत है।

विज्ञापन

 
मुठभेड़ के दौरान शूटर को लगी गोली
पुलिस को सूचना मिली थी कि झीरवा पंचायत के पूर्व मुखिया सह शिक्षक अरविंद यादव हत्याकांड का मुख्य शूटर अभिषेक यादव उचकागांव थाना क्षेत्र के वृंदावन गांव में किसी बड़ी वारदात को अंजाम देने की फिराक में है। सूचना पर पुलिस ने इलाके की घेराबंदी की। जैसे ही पुलिस ने अपराधी को सरेंडर करने के लिए कहा, उसने पिस्तौल निकालकर फायरिंग शुरू कर दी। आत्मरक्षा और जवाबी कार्रवाई में पुलिस ने भी गोली चलाई, जिससे शूटर के पैर में गोली लगी और वह घायल हो गया। इसके बाद पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर सदर अस्पताल में भर्ती कराया।
 
अरविंद यादव हत्याकांड का मुख्य आरोपी
जानकारी के मुताबिक, गत 10 जनवरी को शिक्षक सह पूर्व मुखिया अरविंद यादव की उनके घर से स्कूल जाते समय गोली मारकर हत्या कर दी गई थी। प्रारंभिक जांच में पता चला कि इस हत्या की साजिश अपराधी अभिषेक यादव ने रची थी और उसने रेकी करने के बाद इस घटना को अंजाम दिया था। वहीं, एसपी अवधेश कुमार दीक्षित ने बताया कि अभिषेक यादव पर पहले से कई आपराधिक मामले दर्ज हैं। पुलिस ने उसके पास से एक पिस्तौल और गोलियां भी बरामद की हैं।
विज्ञापन

 
पुलिस जांच में हो सकता है बड़ा खुलासा
गोपालगंज पुलिस के अनुसार, मुठभेड़ के दौरान गिरफ्तार अपराधी अभिषेक यादव अरविंद यादव हत्याकांड का मुख्य आरोपी है। उसकी गिरफ्तारी के बाद पुलिस ने हत्याकांड की गुत्थी लगभग सुलझा ली है और जल्द ही इस मामले में बड़ा खुलासा किया जाएगा। एसपी ने कहा कि अभिषेक यादव एक कुख्यात अपराधी है और इस मुठभेड़ में उसकी गिरफ्तारी पुलिस की बड़ी कामयाबी है। इस मामले में और भी संलिप्त अपराधियों की गिरफ्तारी के लिए छापामारी जारी है। जल्द ही पूरे गिरोह को पकड़ा जाएगा।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें