फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bihar: पांच बदमाशों ने निजी फाइनेंस कंपनी के ऑफिस में धावा बोला; नकदी लूटी फिर कर्मी को गोली मारकर हुए चंपत

Fri, 02 Feb 2024 06:55 PM IST
हिमांशु प्रियदर्शी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, गोपालगंज

सार

Gopalganj Hindi News: गोपालगंज सदर एसडीपीओ प्रांजल ने बताया कि आज सुबह 10 बजे नगर थाना क्षेत्र के बंजारी में दो बाइक पर सवार पांच बदमाशों ने निजी फाइनेंस में लूट का प्रयास किया। असफल होने पर अपराधी एक कर्मी के पैर में गोली मारकर फरार हो गए।
विज्ञापन
स्ट्रेचर पर निजी फाइनेंस कंपनी का घायल कर्मी - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बिहार के गोपालगंज में बाइक सवार बेखौफ बदमाशों ने हथियार के बल पर निजी फाइनेंस कंपनी के ऑफिस में लूट की घटना को अंजाम दिया है। वहीं, अपराधियों ने लूट का विरोध करने पर एक कर्मी के पैर में गोली मार दी। नगर थाना क्षेत्र के बंजारी मोड़ पर शुक्रवार को यह घटना घटी।

विज्ञापन


जानकारी के मुताबिक, नगर थाना क्षेत्र के बंजारी मोड़ पर दो बाइक पर सवार पांच अपराधियों ने श्रीराम फाइनेंस के ऑफिस पर धावा बोल दिया। इस दौरान अपराधियों ने कर्मियों पर पिस्तौल सटाकर 10 हजार रुपये लूट लिए। इसी दौरान इस घटना का विरोध करने पर एक कर्मी बबलू कुमार को पैर में गोली मारकर घायल कर दिया। इसके बाद अपराधी मौके से फरार हो गए।

गोपालगंज सदर एसडीपीओ प्रांजल ने बताया कि आज सुबह 10 बजे नगर थाना क्षेत्र के बंजारी में दो बाइक पर सवार पांच बदमाशों ने निजी फाइनेंस में लूट का प्रयास किया। असफल होने पर अपराधी एक कर्मी के पैर में गोली मारकर फरार हो गए। घटना के खुलासे के लिए एसआईटी का गठन किया गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें