फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bihar News: शराबी दामाद से तंग ससुर पहुंचा थाने, मांगा न्याय; पुलिस ने नशे में धुत आरोपी को किया गिरफ्तार

Mon, 18 Mar 2024 07:39 PM IST
हिमांशु प्रियदर्शी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, गोपालगंज

सार

Gopalganj News: फरियादी ससुर ने कहा कि लगभग दस वर्ष हो गए बेटी की शादी किए हुए। लेकिन दामाद बराबर मारपीट करता रहता है। रविवार को भी शराब के नशे में आया और आते ही पत्नी और बच्चों को मारने लगा। उसकी सास बीच-बचाव करने गई तो उसे भी पीट दिया। पढ़ें पूरी खबर...।
विज्ञापन
फरियादी ससुर न्याय मांगने पहुंचा थाने - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बिहार के गोपालगंज में शराबी दामाद द्वारा तंग किए जाने पर उसका न्याय मांगने थाने पहुंच गया। पीड़ित ससुर की शिकायत पर पुलिस ने शराब के नशे में धुत आरोपी दामाद को ससुराल से गिरफ्तार कर लिया है। यह मामला बरौली थाना क्षेत्र के मलिकाना मठिया गांव का है। जहां शराब पीकर एक दमाद अपने ससुराल में पहुंचकर पत्नी और बच्चों से मारपीट करने लगा। इस दौरान वह बीच-बचाव करने पर सास-ससुर से भी उलझ गया। इसके बाद शराबी दामाद से परेशान ससुर कन्हैया गिरी सोमवार को थाने पहुंचे और थानाध्यक्ष जयहिन्द यादव से न्याय की गुहार लगाई।

विज्ञापन


शिकायत में कन्हैया गिरी ने कहा कि लगभग दस वर्ष हो गए बेटी की शादी किए हुए। लेकिन दामाद बराबर मारपीट करता रहता है। रविवार को भी शराब के नशे में आया और आते ही पत्नी और बच्चों को मारने लगा। उसकी सास बीच-बचाव करने गई तो उससे भी मारपीट की। आए दिन वह इस तरह की घटना को अंजाम दे रहा है। लोक लाज की वजह से उसे किसी तरह मान-मनौती कर उसे समझा लेते थे। लेकिन आज वह किसी तरह से मानने को तैयार नहीं हुआ, जिससे तंग होकर थाने आया हूं।

इस शिकायत के बाद थानाध्यक्ष जयहिंद यादव ने त्वरित कार्रवाई कर फरियादी के दमाद सासामूसा निवासी राजन गिरी को मलिकाना मठिया गांव से गिरफ्तार कर लिया। फिर जांच करने पर शराब पीने की पुष्टि हुई। उसके बाद उसे पूछताछ कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें