फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bihar Crime: शराब तस्कर की टक्कर से होमगार्ड जवान की मौत, फरार आरोपी की तलाश में जुटी पुलिस

Sat, 16 Aug 2025 09:35 AM IST
हिमांशु प्रियदर्शी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, गोपालगंज

सार

Gopalganj Crime: गोपालगंज में शराब तस्कर ने होमगार्ड जवान को टक्कर मार दी, जिससे वह गंभीर घायल हो गए। उसके बाद अस्पताल में उनकी मौत हो गई। पुलिस का कहना है कि आरोपी शराब तस्कर की पहचान की जा रही है और उसके संभावित ठिकानों पर छापामारी की जा रही है।
विज्ञापन
मृतक होमगार्ड अभिषेक शर्मा - फोटो : फाइल फोटो
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

गोपालगंज जिले के विश्वंभरपुर थाना क्षेत्र के सिपाया पॉलिटेक्निक के पास शनिवार सुबह शराब तस्करों के खिलाफ कार्रवाई के दौरान बड़ा हादसा हो गया। शराब तस्कर ने पुलिस की बाइक में जोरदार टक्कर मार दी, जिससे उत्पाद विभाग में तैनात एक होमगार्ड जवान की मौत हो गई। मृतक की पहचान कुचायकोट थाना क्षेत्र के बंगालखाड़ गांव निवासी 30 वर्षीय अभिषेक शर्मा के रूप में की गई है।

विज्ञापन


यह भी पढ़ें- Bihar Crime: दो गुटों के बीच ताबड़तोड़ फायरिंग, साइकिल सवार 15 वर्षीय किशोर गोली लगने से गंभीर रूप से घायल
 
गश्त के दौरान हुआ हादसा
जानकारी के मुताबिक, शनिवार सुबह होमगार्ड जवान अभिषेक शर्मा अपने साथी जितेंद्र कुमार के साथ बाइक से गश्त पर निकले थे। उन्हें इलाके में शराब तस्करी की सूचना मिली थी। इसी दौरान सिपाया पॉलिटेक्निक के पास एक बाइक सवार शराब तस्कर ने उनकी गाड़ी में जोरदार टक्कर मार दी और मौके से फरार हो गया।
विज्ञापन

 

विज्ञापन

अस्पताल में शोकाकुल परिजन और तफ्तीश करने पहुंचे पुलिस अधिकारी - फोटो : अमर उजाला
इलाज के दौरान जवान ने तोड़ा दम
हादसे में अभिषेक शर्मा और जितेंद्र कुमार गंभीर रूप से घायल हो गए। दोनों को राहगीरों की मदद से सदर अस्पताल गोपालगंज लाया गया। डॉक्टरों ने प्राथमिक उपचार के बाद अभिषेक को मृत घोषित कर दिया। वहीं, जितेंद्र कुमार का इलाज जारी है।
 
परिवार में मचा कोहराम, अधिकारियों ने लिया जायजा
होमगार्ड जवान की मौत की खबर जैसे ही उनके गांव पहुंची, परिजनों में कोहराम मच गया। उत्पाद अधीक्षक अमृतेश कुमार भी तत्काल अस्पताल पहुंचे और घटना की जानकारी ली। अभिषेक शर्मा वर्ष 2019 में होमगार्ड में भर्ती हुए थे। उनकी आकस्मिक मौत से विभाग के साथ-साथ पूरे गांव में शोक की लहर दौड़ गई है।

यह भी पढ़ें- Bihar Crime: डायल 112 के चालक पर जानलेवा हमला, गोली मारकर फरार हुए बदमाश; मचा हड़कंप
 
फरार तस्करों की तलाश तेज
पुलिस का कहना है कि आरोपी शराब तस्कर की पहचान की जा रही है और उसके संभावित ठिकानों पर छापामारी की जा रही है। जल्द ही आरोपी को गिरफ्तार कर कानूनी कार्रवाई की जाएगी।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें