फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सारण: स्कॉर्पियो को क्रेन से दूसरी मंजिल पर चढ़ाई गई, जानें क्यों उठाया गया यह कदम?

Sat, 05 Sep 2026 04:31 PM IST
सारण ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, गोपालगंज

सार

गोपालगंज में कार को सुरक्षित रखने के लिए एक शख्स ने ऐसा अनोखा जुगाड़ किया, जिसने हर किसी को हैरान कर दिया। मांझा थाना क्षेत्र में नई स्कॉर्पियो को क्रेन की मदद से दो मंजिला मकान की छत पर पहुंचाकर पार्क किया गया। अब इसकी तस्वीर वायरल हो रही है।
विज्ञापन
क्रेन से छत पर चढ़ाई जा रही स्कॉर्पियो।
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बिहार के गोपालगंज जिले से एक बेहद अनोखा और हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है, जिसने सोशल मीडिया से लेकर स्थानीय इलाकों तक चर्चा का माहौल गर्म कर दिया है। आमतौर पर लोग अपने मकानों की छतों पर पानी की टंकियां, गमले या कपड़े सुखाने का इंतजाम करते हैं, लेकिन गोपालगंज के एक शख्स ने अपनी नई-नवेली भारी-भरकम महिंद्रा स्कॉर्पियो को सुरक्षा की खातिर क्रेन की मदद से सीधे दो मंजिला मकान की छत पर पहुंचा दिया।

क्या है पूरा मामला?

विज्ञापन

स्थानीय लोगों से मिली जानकारी के मुताबिक, यह अनोखी घटना गोपालगंज के मांझा थाना क्षेत्र स्थित मीरा टोला गांव की है। यहां रहने वाले मनोज यादव ने हाल ही में नई स्कॉर्पियो क्लासिक खरीदी थी। मनोज यादव खुद इजरायल में नौकरी करते हैं और घर पर केवल उनकी पत्नी रहती हैं।

मनोज यादव के विदेश जाने के बाद गाड़ी की देखभाल और उसे चलाने के लिए एक ड्राइवर रखा गया था। हालांकि, कुछ समय बाद ड्राइवर को भी काम के सिलसिले में विदेश जाना पड़ा। ड्राइवर के चले जाने के बाद परिवार के सामने कार की सुरक्षा को लेकर चुनौती खड़ी हो गई।

छत पर कार चढ़ाने की अनोखी वजह
स्थानीय निवासियों का कहना है कि घर में कोई पुरुष सदस्य नहीं होने के कारण परिवार को गाड़ी चोरी होने या उसके क्षतिग्रस्त होने का डर सताने लगा। लंबे समय तक कार को सुरक्षित रखने का कोई दूसरा उपाय नहीं दिखने पर मालिक ने अनोखा फैसला लिया। उन्होंने बड़ी क्रेन बुलाई और भारी-भरकम गाड़ी को हवा में उठवाकर सीधे अपने दो मंजिला मकान की छत पर पार्क करवा दिया।

विज्ञापन


ये भी पढ़ें- सारण में बाढ़ का तांडव: दिघवारा में मही नदी का टूटा बांध, NH-19 पर पहुंचा पानी; छपरा में विकराल होती स्थिति

हालांकि, इस बात की कोई आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है कि छत इतनी भारी कार का वजन सहने के लिए तकनीकी रूप से सक्षम है या नहीं। फिलहाल, गोपालगंज की यह ‘छत वाली स्कॉर्पियो’ पूरे इलाके में कौतूहल और चर्चा का विषय बनी हुई है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें