फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gopalganj: संदिग्ध परिस्थिति में नवविवाहिता की मौत, ससुराल वाले फरार; जांच में जुटी पुलिस

Wed, 17 Apr 2024 05:46 PM IST
शबाहत हुसैन न्यूज डेस्क, अमर उजाला, गोपालगंज

सार

Gopalganj: जिले के बरौली थाना क्षेत्र के कहला हजारी टोला गांव में एक नवविवाहिता का शव संदिग्ध परिस्थिति में पुलिस ने बरामद किया है। नवविवाहिता की मौत के बाद ससुराल के लोग घर छोड़कर फरार हैं। हालांकि ग्रामीणों की माने तो यह मामला सामान्य मौत का नहीं है। मृतका राकेश भगत की 23 वर्षय पत्नी नेहा कुमारी बताई गई है।

विज्ञापन
संदिग्ध परिस्थिति में नवविवाहिता की मौत - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

जानकारी के अनुसार मई 2023 में नेहा की शादी धूम धाम से हुई थी। इसी बीच बुधवार को पुलिस को सूचना मिली की कहला गांव में एक महिला की संदिग्ध परिस्थिति में मौत हो गई है। सूचना मिलते ही पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए घटना स्थल पर पहुंची। पुलिस के पहुंचने से पहले ही मृतका के परिजन घर छोड़ फरार हो गये थे। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिये सदर अस्पताल गोपालगंज भेज दी। मृतका के गर्दन पर जख्म के निशान देख आस पास के लोग हत्या की आशंका जता रहे थे। 

जांच में जुटी पुलिस

विज्ञापन

वहीं इस मामले में थानाध्यक्ष जय हिन्द यादव ने बताया की पुलिस सुसाइड या हत्या दोनों बिन्दुओं पर जांच कर रही है। प्रथम दृश्य मामला हत्या का लग रहा है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने पर ही मामला क्लियर हो जायेगा।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें