फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बिहार: अग्निकांड में मौत का आंकड़ा सात पहुंचा, नौवें दिन झुलसे दंपति ने भी तोड़ा दम; 11 घायलों का इलाज जारी

Thu, 22 Oct 2026 04:42 PM IST
सारण ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, गोपालगंज

सार

बिहार के गोपालगंज जिले के बैकुंठपुर थाना क्षेत्र के सफियाबाद गांव में हुए भीषण अग्निकांड में मृतकों की संख्या लगातार बढ़ती जा रही है। हादसे के नौवें दिन इलाज के दौरान एक और दंपति की मौत हो गई। जान गंवाने वाले लोगों की कुल संख्या बढ़कर सात हो गई है।
विज्ञापन
सदर अस्पताल गोपालगंज की तस्वीर।
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बिहार के गोपालगंज जिले के बैकुंठपुर थाना क्षेत्र के सफियाबाद गांव में हुए भीषण अग्निकांड में मृतकों की संख्या लगातार बढ़ रही है। हादसे के नौवें दिन इलाज के दौरान एक और दंपति की मौत हो गई। इसके साथ ही इस दर्दनाक हादसे में जान गंवाने वालों की कुल संख्या बढ़कर सात हो गई है।

अस्पताल में दम तोड़ने वाले दंपति की पहचान सिंहासन मांझी और उनकी पत्नी लालछरी देवी के रूप में हुई है। दोनों गंभीर रूप से झुलस गए थे। बेहतर इलाज के लिए उन्हें गोरखपुर रेफर किया गया था, जहां इलाज के दौरान दोनों की मौत हो गई।

एलपीजी गैस रिसाव से हुआ था हादसा

विज्ञापन

यह घटना 13 अक्तूबर को सफियाबाद गांव में हुई थी। जानकारी के अनुसार, घर में रखे एलपीजी गैस सिलेंडर के पाइप में अचानक रिसाव होने लगा, जिसके बाद आग लग गई। देखते ही देखते आग ने विकराल रूप ले लिया और घर में मौजूद कई लोग इसकी चपेट में आ गए।

हादसे के तुरंत बाद सभी घायलों को स्थानीय अस्पताल में भर्ती कराया गया था। हालांकि, गंभीर रूप से झुलसे मरीजों की हालत को देखते हुए उन्हें बेहतर इलाज के लिए गोरखपुर के अस्पतालों में रेफर कर दिया गया था, जहां उनका उपचार चल रहा है।

11 घायलों का इलाज अभी भी जारी
सफियाबाद अग्निकांड के बाद से ही पूरे इलाके में शोक की लहर है। ताजा जानकारी के मुताबिक, अभी भी 11 अन्य घायलों का गोरखपुर के विभिन्न अस्पतालों में इलाज चल रहा है। इनमें से कई घायलों की हालत बेहद नाजुक बनी हुई है, जिससे उनके परिजनों की चिंता लगातार बढ़ रही है।

विज्ञापन


ये भी पढ़ें- बिहार: आठ सीटों पर एमएलसी चुनाव में कहां, कौन चर्चा में? किन दिग्गजों की प्रतिष्ठा मतपेटी में कल होगी बंद

दंपति की मौत की खबर मिलते ही सफियाबाद गांव में एक बार फिर मातम पसर गया। एक ही गांव के कई लोगों की इस तरह जान जाने से हादसे की भयावहता का अंदाजा लगाया जा सकता है। फिलहाल, अस्पताल में भर्ती अन्य घायलों के स्वास्थ्य पर डॉक्टरों की विशेष टीम नजर बनाए हुए है। सभी लोग उनके जल्द स्वस्थ होने की प्रार्थना कर रहे हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें