फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bihar News: गोपालगंज में पूर्व मुखिया के पति और पुत्र को गिरफ्तार करने गई पुलिस टीम पर हमला, तीन लोग घायल

Sat, 05 Oct 2024 05:37 PM IST
हिमांशु प्रियदर्शी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, गोपालगंज

सार

Gopalganj News: गोपालगंज में पूर्व मुखिया के पति और पुत्र को गिरफ्तार करने गई पुलिस टीम पर हमला कर दिया गया, जिसमें तीन सिपाही घायल हो गए। इस मामले में चार महिलाओं को गिरफ्तार किया गया है और सात लोगों के खिलाफ एफआईआर दर्ज की गई है।
विज्ञापन
इसी घर में पुलिस पर किया गया हमला - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

गोपालगंज जिले के भोरे थानाक्षेत्र के कल्याणपुर में शराबकांड के आरोपितों को गिरफ्तार करने पहुंची कटेया थाना पुलिस टीम पर हमला हो गया। इस घटना में कटेया थाने के तीन सिपाही घायल हो गए। स्थिति बिगड़ते देख श्रीपुर और भोरे थाने की पुलिस पहुंची और कटेया पुलिस को वहां से निकाल कर वापस लाई। इस दौरान चार महिलाओं को भी गिरफ्तार किया गया है, जिनमें कल्याणपुर पंचायत की पूर्व मुखिया कदम देवी भी शामिल हैं। मामले में कटेया थाने के एसआई के बयान पर स्थानीय थाने में पूर्व मुखिया सहित सात लोगों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की गई है।

विज्ञापन

 
जानकारी के मुताबिक, पूर्व मुखिया कदम देवी के पति हरेंद्र राजभर और उनके बेटे मणिकांत राजभर के खिलाफ कटेया थाने में शराब मामले में कांड संख्या 382/24 दर्ज किया गया था। इसी मामले में कटेया थाना पुलिस हरेंद्र राजभर और मणिकांत राजभर को गिरफ्तार करने कल्याणपुर स्थित उनके आवास पर शुक्रवार की रात लगभग 10.30 बजे पहुंची थी। पुलिस टीम में एसआई आलोक कुमार, मुकेश कुमार, राजेश राय, प्रमोद कुमार सिंह, सिपाही सत्येंद्र कुमार, ललन राम, रूपम कुमारी और अनिल कुमार राय शामिल थे। पुलिस ने पूर्व मुखिया के आवास पर दबिश दी और वहां मौजूद हरेंद्र और उनके पुत्र मणिकांत राजभर को गिरफ्तार कर लिया।
 
बताया जा रहा है कि दोनों को गिरफ्तार कर जैसे ही कटेया पुलिस उन्हें लेकर लौट रही थी कि घर के अन्य सदस्यों ने पुलिस बल पर लाठी-डंडों से हमला कर दिया। इस हमले में सिपाही ललन राम, सत्येंद्र कुमार और अनिल कुमार जख्मी हो गए। बाद में स्थिति सामान्य होने पर पुलिस ने मौके पर से पंचायत की पूर्व मुखिया कदम देवी, पुष्पांजलि कुमारी, अंशु कुमारी और रितु कुमारी को गिरफ्तार कर लिया। इस मामले में पुलिस ने कटेया थाने के एसआई आलोक कुमार के बयान पर प्राथमिकी दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है।

विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें