फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bihar: गोपालगंज में पुलिस ने तीन मैरिज हॉल की छापामारी, 40 लड़के-लड़कियां आपत्तिजनक हालत में गिरफ्तार

Tue, 08 Oct 2024 08:35 PM IST
हिमांशु प्रियदर्शी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, गोपालगंज

सार

Gopalganj News: सीओ रवि भूषण गौरव ने बताया कि थावे मंदिर स्थित तीन मैरिज हॉल में संचालकों द्वारा पिछले कई महीनों से कमरे बुक कर अवैध धंधा कराया जा रहा है। इसी सिलसिले में छापामारी की गई है।
विज्ञापन
पुलिस सभी लड़के-लड़कियों से पूछताछ कर रही है - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

गोपालगंज जिले के थावे मंदिर के पास मैरिज हॉल और गेस्ट हाउस में मंगलवार को पुलिस और प्रशासन ने संयुक्त रूप से छापामारी की। इस दौरान पुलिस ने तीन अलग-अलग मैरिज हॉल से 40 लड़के और लड़कियों को आपत्तिजनक हालत में हिरासत में लिया है। वहीं, पुलिस ने मजिस्ट्रेट की निगरानी में तीनों मैरिज हॉल को सील कर दिया है। वहीं, प्रशासन की इस कार्रवाई से जिले में हड़कंप मच गया है। प्रशासन का कहना है कि आपत्तिजनक हालत में लड़के और लड़कियां पाए गए हैं। वहीं, फरार संचालकों पर भी पुलिस कार्रवाई करने में जुटी हुई है।

विज्ञापन

 
जानकारी के मुताबिक, थावे स्थित मैरिज हॉल में सीओ रवि भूषण गौरव और थावे थानाध्यक्ष धीरज कुमार के नेतृत्व में छापामारी करते हुए 20 प्रेमी युगल को गिरफ्तार कर लिया गया। छापामारी के दौरान तीनों मैरिज हॉल से कई संदिग्ध सामान, दर्जनों मोबाइल और बाइक बरामद की गई।
 
वहीं, इस मामले में सीओ रवि भूषण गौरव ने बताया कि गुप्त सूचना मिली कि थावे मंदिर स्थित गौरी शंकर मैरेज हॉल, न्यू गौरी शंकर मैरिज हॉल और शुभम मैरिज हॉल में संचालकों द्वारा पिछले कई महीनों से कमरे बुक कर अवैध धंधा कराया जा रहा है। इसको लेकर तीनों मैरिज हाल में एक साथ छापामारी की गई। छापामारी के दौरान कुछ लड़कों ने भागने की कोशिश की, लेकिन पुलिस की सख्ती से भाग नहीं सके। सभी को हिरासत में लेकर पुलिस पूछताछ करने में जुट गई है। उन्होंने बताया कि तीनों मैरिज हॉल को सील कर दिया गया है। मैरिज हॉल संचालकों के खिलाफ विधिसम्मत कार्रवाई की जा रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें