फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bihar News: गोपालगंज में आग से झुलसी युवती की मौत, इससे पहले एक महिला भी गंवा चुकी जान

Fri, 01 Nov 2024 05:37 PM IST
अरविंद कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, गोपालगंज

सार

गोपालगंज में हादसा हुआ था। हादसे में सिलेंडर लीकेज से लगी आग में झुलसकर एक महिला की मौत हो गई थी। वहीं, अब झुलसी हुई युवती की भी मौत हो गई।
विज्ञापन
भोरे थाना - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बिहार के गोपालगंज जिले में एक हफ्ते पहले सिलेंडर लीकेज से लगी आग में बुरी तरह झुलस चुकी महिला की मौत के बाद झुलसी हुई लड़की की मौत नई दिल्ली में हो गई। उनकी मौत की सूचना मिलते ही परिजनों में शोक की लहर दौड़ गई।

विज्ञापन


मालूम हो कि शुक्रवार सुबह गोपालगंज जिले के भोरे उत्तर टोला के अरविंद सिंह के घर के रसोई घर में सिलेंडर में लीकेज से अचानक आग लग गई, जिसमें उनकी पत्नी आशा देवी (58) तथा गांव की युवती सुजीता कुमारी (20) गंभीर रूप से झुलस गई। आसपास के लोगों ने तत्काल दोनों को भोरे बाजार के एक निजी क्लीनिक में पहुंचाया, जहां से दोनों को गोरखपुर रेफर कर दिया गया। घाव की गंभीरता को देखते हुए गोरखपुर के डॉक्टर ने उन्हें दिल्ली रेफर कर दिया।

वहीं पर सफदरजंग अस्पताल में इलाज के दौरान रविवार की सुबह आशा देवी की मृत्यु हो गई थी। जबकि गुरुवार की रात सुजीता ने दम तोड़ दिया। इस हृदय विधायक घटना के बाद भोरे बाजार में शोक का माहौल है।

विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें