फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bihar News: छपरा में बर्थडे पार्टी से लौटते युवकों को अनियंत्रित बस ने रौंदा; दो की मौत, एक गंभीर रूप से घायल

Mon, 16 Sep 2024 08:11 PM IST
हिमांशु प्रियदर्शी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, छपरा

सार

Chhapra News: तरैया थाना के थानाध्यक्ष आशुतोष कुमार सिंह ने बताया कि दुर्घटना में दो युवकों की मौत हो गई और एक गंभीर रूप से घायल है। बस को जब्त कर लिया गया है और आगे की जांच की जा रही है।
 
विज्ञापन
दुर्घटनाग्रस्त बस तथा मृतक (फाइल फोटो) - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

छपरा जिले के तरैया थानाक्षेत्र के डुमरी छपिया गांव के पास एक दर्दनाक सड़क दुर्घटना में दो युवकों की मौत हो गई, जबकि एक व्यक्ति गंभीर रूप से घायल हो गया। दुर्घटना तब घटी जब एक अनियंत्रित यात्री बस ने बाइक पर सवार तीन युवकों को रौंद दिया।

विज्ञापन

 
जानकारी के मुताबिक, रविवार को तरैया-मसरख मुख्य सड़क (स्टेट हाइवे-73) पर डुमरी छपिया गांव के बिन टोली के पास यह हादसा हुआ। तीनों युवक एक बाइक पर सवार होकर बर्थडे पार्टी से लौट रहे थे। स्थानीय ग्रामीणों के अनुसार, उनकी बाइक को तेज रफ्तार और अनियंत्रित यात्री बस ने टक्कर मार दी, जिससे बाइक पर सवार तीनों युवक सड़क पर गिर पड़े और गंभीर रूप से घायल हो गए।
 
दुर्घटना में मृतकों की पहचान इसुआपुर थानाक्षेत्र के गुणराजपुर गांव निवासी राजन कुमार यादव (16) और केरवा गांव निवासी अणु कुमार यादव (20) के रूप में हुई है। जबकि तीसरा युवक अंकित कुमार (18) इसुआपुर थानाक्षेत्र के सिसवा गांव का निवासी है, जिसे गंभीर हालत में पटना के पीएमसीएच में भर्ती कराया गया है।
विज्ञापन

 
घटना की सूचना मिलते ही तरैया थाना पुलिस और एम्बुलेंस मौके पर पहुंची। फिर घायल युवकों को रेफरल अस्पताल तरैया ले जाया गया। जहां से उन्हें सदर अस्पताल छपरा रेफर कर दिया गया। रास्ते में राजन कुमार की मृत्यु हो गई, जबकि अणु कुमार की मौत भी सदर अस्पताल में उपचार के दौरान हो गई। अंकित कुमार को प्राथमिक उपचार के बाद पीएमसीएच पटना भेजा गया, जहां उसकी स्थिति नाजुक बनी हुई है।
 
तरैया थाना के थानाध्यक्ष आशुतोष कुमार सिंह ने बताया कि दुर्घटना में दो युवकों की मौत हो गई और एक गंभीर रूप से घायल है। बस को जब्त कर लिया गया है और आगे की जांच की जा रही है।
 
वहीं, घटना के बाद मृतकों के गांवों में शोक की लहर फैल गई है। परिजनों और स्थानीय लोगों का रो-रो कर बुरा हाल है। प्रशासन और पुलिस इस हादसे की गहराई से जांच कर रहे हैं और जिम्मेदार व्यक्तियों के खिलाफ उचित कार्रवाई सुनिश्चित करने का आश्वासन दिया है।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें