राजद से मोहभंग कर पीके से जुड़े नेयाज अहमद ने कहा कि राजद ने अल्पसंख्यक समुदाय के साथ विश्वासघात कर उन्हें छलने का काम किया है। उन्होंने कहा कि अब तक बिहार में सिर्फ डर का माहौल दिखाकर राजद अल्पसंख्यक समुदाय का वोट हासिल करता रहा है, लेकिन अब यह समुदाय भी जागरूक होकर अपना हक मांग रहा है।
वहीं जन सुराज के जिला महासचिव राधारमण मिश्र ने कहा कि नेयाज अहमद के आने से संगठन को बल और इनके अनुभव का लाभ मिलेगा। गौरतलब हो कि नेयाज अहमद राजद के जिलाध्यक्ष भी रह चुके हैं और मांझा प्रखंड के पैठानपट्टी पंचायत के मुखिया प्रतिनिधि भी है।
नेयाज अहमद के जनसूराज में शामिल होने पर जिला राजद गोपालगंज में चिंता का विषय बना हुआ है। बता दें कि नेयाज अहमद गोपालगंज के राष्ट्रीय जनता दल के पूर्व जिला अध्यक्ष भी रह चुके हैं। साथी ही राजद के प्रदेश स्तर के कद्दावर नेता माने जाते हैं । इनकी अल्पसंख्यक वोटों पर पकड़ मानी जाती है। जनसुराज गोपालगंज जिले में अपना पांव तेजी से फैला रहा है।