फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bihar News: छह बीघा जमीन के लिए भाई ने की भाई की हत्या, लाठी और डंडे से पीट-पीटकर मारा

Fri, 11 Apr 2025 10:46 PM IST
अरविंद कुमार न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, सीवान

सार

Crime News: जमीन विवाद ने एक व्यक्ति की हत्या हुई है। मैरवा थाना क्षेत्र के सूर्यपुरा गांव में शुक्रवार को पंचायत के दौरान तीन सगे भाइयों में विवाद बढ़ गया। मृतक की पहचान 62 साल के भगवान शर्मा के रूप में हुई है।
विज्ञापन
परिजन और पुलिस - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

सीवान जिले से बड़ी खबर सामने आई है। जहां मैरवा थाना क्षेत्र के सूर्यपुरा गांव में जमीन विवाद को लेकर तीन सगे भाइयों में हुई मारपीट में एक भाई को सिर में गंभीर चोट लगने से घटना स्थल पर ही मौत हो गई है। मौत की घटना के बाद हत्यारा घर छोड़कर फरार हो गया। मृतक की पहचान सूर्यपुरा गांव के 62 वर्षीय भगवान शर्मा बताया जाता है।

विज्ञापन


सूचना पर पहुंची पुलिस शव को कब्जे में लेकर मामले की जांच में जुट गई। इधर, घटना के बाद परिजनों में कोहराम मच गया। मृतक की पत्नी ज्ञाती देवी ने पांच लोगों को नामजद करते हुए थाना में आवेदन दी है, जिसमे सुभाष शर्मा, पशुराम शर्मा, सुधीर शर्मा, आदर्श शर्मा और लक्ष्मी कुमारी है। उसके आवेदन के अनुसार, छह बीघा जमीन को लेकर आठ महीने से बंटवारे का विवाद तीनों सगे भाइयों में चल रहा था। शुक्रवार को जमीन विवाद में हुई मारपीट में लक्ष्मी देवी ने ईंट से भगवान शर्मा के सिर पर हमला कर दिया और सुभाष शर्मा और पशुराम शर्मा ने लाठी और डंडे से पीठ पर मारपीट कर मौत के घाट उतार दिया।

यह भी पढ़ें: सीआरपीएफ जवान के साथ पत्नी और सास करती थी अपराधी जैसा व्यवहार, इसलिए जान दी; मां के आरोप पर प्राथमिकी
विज्ञापन
विज्ञापन


थाना प्रभारी भारत शाह ने बताया कि जमीन विवाद के लिए तीन सगे भाइयों में ही विवाद हुआ था। इसमें एक की मौत हुई है। सूचना मिलने पर पुलिस घटना स्थल पर पहुंचकर शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम के लिए सीवान भेज दिया है। वहीं, मृतक की पत्नी के द्वारा आवेदन दिया गया है। प्राथमिकी दर्ज कर आगे की कार्रवाई की जा रही है। 

यह भी पढ़ें: राजधानी में युवक को घेरकर किया गोलियों से छलनी, अब तक नहीं हो पाई मृतक की पहचान

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें