फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bihar News: लालू यादव के गृह जिले में राजद नेता की मौत पर क्यों मचा हंगामा? जांच की मांग- शादी से पहले हत्या

Thu, 18 Jul 2024 03:41 PM IST
शबाहत हुसैन न्यूज डेस्क, अमर उजाला, गोपालगंज

सार

Bihar News: राजद ने अपने पंचायत अध्यक्ष की संदेहास्पद हत्या की उच्चस्तरीय जांच कर दोषियों पर कड़ी कार्रवाई की मांग की है। इस संदर्भ में आज राजद का एक प्रतिनिधिमंडल जिला अध्यक्ष दिलीप कुमार सिंह के नेतृत्व में पुलिस अधीक्षक स्वर्ण प्रभात से मुलाकात कर एक मांग पत्र सौंपा तथा मामले की उच्चस्तरीय जांच की मांग की।
विज्ञापन
मृतक राजद नेता - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

राजद ने अपने मांग पत्र में कहा है कि मृतक के परिजनों का स्पष्ट कहना है कि एक सुनियोजित तरीके से सुनील यादव की हत्या की गई है। घटनास्थल के निरीक्षण तथा शव को देखने के बाद ऐसा प्रतीत नही हो रहा है कि कोई ऐसी दुर्घटना हुई हो, जिससे किसी व्यक्ति की जान जा सके। आरक्षी अधीक्षक से मिलने के बाद श्री सिंह ने बताया कि पुलिस प्रशासन द्वारा ये आश्वासन दिया गया है कि मामले की फॉरेंसिक जांच कराई जाएगी तथा दोषियों को बख्शा नहीं जाएगा।

विज्ञापन


परिजनों ने बताया कि मृतक सुनील कुमार यादव की शादी नवंबर महीने में तय थी। परिवार में शादी की तैयारी है चल रही थी। मृतक परिवार का बहुत होनहार लड़का था। गांव समाज में उसकी बहुत मजबूत पकड़ थी। इसी की बदौलत महिला सीट पर अपनी मां को लगातार दूसरी बार पंचायत समिति सदस्य पद पर जीत दर्ज कराई थी। साथ ही सुनील राष्ट्रीय जनता दल के संगठन में जादोपुर दुखहरन पंचायत के अध्यक्ष थे प्रतिनिधिमंडल में लोकसभा के पूर्व प्रत्याशी तथा प्रदेश महासचिव सुरेंद्र राम महान, पार्टी के प्रधान महासचिव इम्तेयाज़ अली भुट्टो, उपाध्यक्ष सुनील कुमार बारी, राजद व्यवसायी प्रकोष्ठ के प्रदेश उपाध्यक्ष मोहित गुप्ता तथा युवा राजद के प्रदेश उपाध्यक्ष गुफरान रशीद मिंटू आदि शामिल थे।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें