फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bihar News: गोपालगंज में कामगारों से भरी ट्रैक्टर ट्रॉली में ट्रक ने मारी टक्कर; छह लोग घायल, दो गंभीर

Wed, 18 Sep 2024 08:32 PM IST
हिमांशु प्रियदर्शी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, गोपालगंज

सार

Gopalganj News: थानाध्यक्ष कैप्टन शाहनवाज ने बताया कि घटना के बाद पुलिस ट्रक को कब्जे में लेकर थाने लेकर आई है। ट्रक चालक घटनास्थल से फरार बताया जा रहा है।
विज्ञापन
घायल कामगारों को अस्पताल ले जाया गया है - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

गोपालगंज जिले के फुलवरिया थानाक्षेत्र के राधागंज के पास भोरे मीरगंज मुख्य पथ पर कामगारों से भरी ट्रैक्टर ट्रॉली में एक ट्रक ने जोरदार टक्कर मार दी। इस हादसे में ट्रॉली पर सवार छह कामगार जख्मी हो गए। उसके बाद आसपास के लोगों और पुलिस की मदद से सभी को मरछिया देवी रेफरल अस्पताल फुलवरिया में भर्ती कराया गया। प्राथमिक उपचार के बाद चिकित्सकों ने बेहतर इलाज के लिए सभी को गोपालगंज सदर अस्पताल रेफर कर दिया।

विज्ञापन


जानकारी के मुताबिक, घायल कामगारों में मीरगंज थानाक्षेत्र के सबेया मुसहर टोली गांव निवासी कन्हैया राम, हरिनारायण राम, कमल मुसहर, राजा मंडल, लालू राम और शतन राम शामिल हैं। घटना के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने ट्रक को कब्जे में लेकर थाने चली गई।
 
बताया जा रहा है कि बुधवार की दोपहर मीरगंज थानाक्षेत्र के सबेया मुसहर टोली गांव से एक ट्रैक्टर ट्रॉली पर सवार होकर कई कामगार भोरे की तरफ कार्य करने के लिए जा रहे थे। जैसे ही वे फुलवरिया थानाक्षेत्र के राधागंज के पास भोरे मिरगंज मुख्य पथ पर पहुंचे, तभी पीछे से साइड लेने के दौरान एक ट्रक ने ट्रॉली में जोरदार टक्कर मार दी, जिससे मौके पर ही ट्रैक्टर ट्रॉली पलट गई। इस हादसे में 12 कामगारों में से छह लोग घायल हो गए। बताया जा रहा है कि घायल कामगारों में से दो की हालत नाजुक बनी हुई है, जिनका इलाज गोपालगंज सदर अस्पताल में चल रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन


थानाध्यक्ष कैप्टन शाहनवाज ने बताया कि घटना के बाद पुलिस ट्रक को कब्जे में लेकर थाने लेकर आई है। ट्रक चालक घटनास्थल से फरार बताया जा रहा है।

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें