फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bihar: सीवान में आर्केस्ट्रा से कई नाबालिग लड़कियां बरामद, वायरल गर्ल बुलबुल भी पकड़ी गई, संचालक गिरफ्तार

Thu, 10 Oct 2024 08:26 PM IST
अरविंद कुमार न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, सीवान

सार

बिहार के सीवान जिले में आर्केस्ट्रा से कई नाबालिग लड़कियां पकड़ी गई हैं। वहीं, बिहार में वायरल गर्ल बुलबुल के नाम से मशहूर लड़की भी पकड़ी गई है। संचालक को गिरफ्तार किया गया है।
विज्ञापन
पकड़ी गई लड़कियां - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

सीवान में नाबालिग बच्चियों से अश्लील डांस कराने वाले आर्केस्ट्रा संचालक के यहां रेड डाली गई।इस दौरान कुल छह नाबालिग बच्चियां बरामद हुई हैं। घटना के संबंध में बताया जाता है कि मिशन मुक्ति फाउंडेशन के डारेक्टर को गुप्त सूचना मिली थी कि जिले के बड़हरिया में गुड़िया आर्केस्ट्रा संचालक के नाम से एक ऑर्केस्ट्रा संचालक नाबालिग बच्चियों को एक रूम में अगवा कर रखा हुआ है। उन लोगों से जबरन अश्लील डांस भी करवाता है।

विज्ञापन


सूचना पर मिशन मुक्ति फाउंडेशन दिल्ली के डायरेक्टर वीरेंद्र कुमार सिंह एवं बाल संरक्षण इकाई टीम शैलेश कुमार एवं बड़हरिया पुलिस टीम ने गुड़िया आर्केस्ट्रा संचालक के यहां छापेमारी की। छापेमारी में एक कमरे में छह नाबालिग बच्चियां बंद पाई गई, जिसको टीम ने बरामद कर लिया है।वहीं, लड़कियों से पूछताछ करने पर बच्चियों ने बताया कि प्रताड़ित कर जबरदस्ती अश्लील गाना पर डांस कराया जाता है। डांस नहीं करने पर प्रताड़ित किया जाता है।

आपको बता दें कि बरामद बच्चियां कोई बंगाल की तो कोई यूपी की अलग-अलग जिले से यहां पर लाई गई थी। उन लोगों ने बताया कि पैसे का लालच देकर बहला- फुसलाकर लाया गया था और यहां पर जबरन अश्लील डांस करवाया जाता था, जिसके बाद पुलिस ने कार्रवाई करते हुए आर्केस्ट्रा संचालक सीता देवी एवं उसके पति चतुर्भुज और एक आर्केस्ट्रा कर्मी अरशद इकबाल को गिरफ्तार कर लिया है। मामला दर्ज कर आगे की कार्रवाई कर रही है।
विज्ञापन


वायरल गर्ल बुलबुल एक कमरे से बरामद
सीवान में आर्केस्ट्रा संचालकों के द्वारा इस तरह की घटना कोई नई नहीं है। मिशन मुक्ति मोर्चा के डायरेक्टर को गुप्त सूचना मिली थी कि सीवान के बड़हरिया में कुछ बच्चियों को अगवा कर रखा गया है, जिनसे अश्लील डांस करवाया जाता है। जो कानूनन जुर्म है। वहीं, कार्रवाई करते हुए टीम ने सभी बच्चियों को बरामद कर लिया है और उसमें एक बुलबुल कुमारी भी है, जो काफी सोशल मीडिया पर वायरल है।  

आपको बता दें कि बुलबुल ने पुलिसिया पूछताछ में बताया कि पैसे का लालच देकर लाया गया था और जबरन अश्लील गाने पर डांस करवाया जाता है। नहीं करने पर प्रताड़ित भी किया जाता है। बुलबुल कुमारी सोशल मीडिया पर काफी वायरल हो चुकी है। जो नवापारा पश्चिम बंगाल की रहने वाली है। बताया जाता है कि जैसे ही यह बुलबुल वायरल हुई, गुड़िया आर्केस्ट्रा संचालक उसको बहला फुसला कर सीवान लाया और अश्लील डांस करवा रहा था। वहीं, बरामद बच्चियों की उम्र 14 वर्ष से 17 वर्ष के बीच है।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें