फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bihar Crime: क्रिकेट का रात्रि मैच देख कर घर लौट रहे युवक की चाकू गोदकर की हत्या, गांव में दहशत

Sat, 08 Jun 2024 06:09 PM IST
हिमांशु प्रियदर्शी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सारण

सार

Saran Crime: सारण में क्रिकेट का रात्रि मैच देख कर घर लौट रहे युवक की चाकू गोदकर की हत्या करने का मामला सामने आया है। इस घटना के पीछे के कारणों का पता नहीं चल सका है। फिलहाल पुलिस मामले की गहनता से जांच कर रही है।
विज्ञापन
मृतक चंदन राम - फोटो : फाइल फोटो
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बिहार के सारण जिले में क्रिकेट मैच देखकर घर लौट रहे एक युवक की अज्ञात अपराधियों ने चाकू गोदकर हत्या कर दी। यह घटना गड़खा थाना क्षेत्र के जसोसती पोखरा के पास की बताई जा रही है। हालांकि मृतक की पहचान गड़खा थाना क्षेत्र के मुबारकपुर गांव निवासी बचन राम के चंदन राम (20) के रूप में की गई है। बताया जा रहा है कि युवक के शव पर कई जगह चाकू गोदने के निशान मिले हैं। इस घटना के कारण पूरे क्षेत्र में सनसनी फैल गई है। हालांकि हत्या के कारणों की जानकारी या सूचना अभी तक स्पष्ट नहीं हो सकी है। लेकिन परिजनों द्वारा प्राथमिकी दर्ज कराए जाने की प्रक्रिया चल रही है।

विज्ञापन

 
जानकारी के मुताबिक, शुक्रवार की रात पड़ोसी गांव पिरौना में क्रिकेट का रात्रि मैच हो रहा था। वहां चंदन क्रिकेट मैच देखने के लिए गया था। उसके बाद वह देर रात्रि क्रिकेट देखकर अपने घर वापस लौट रहा था। तभी जसोसती पोखरा के पास अज्ञात अपराधियों द्वारा चाकू मारकर उसकी हत्या कर दी गई। लेकिन परिजनों को इस घटना की जानकारी सुबह को मिली। उसके बाद परिजन घटनास्थल पहुंचे। फिर सूचना स्थानीय थाना पुलिस को दी गई।
 
सूचना के बाद मौके पर पहुंची स्थानीय पुलिस ने शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए छपरा सदर अस्पताल भेज दिया है। जहां पोस्टमार्टम कराए जाने के बाद परिजनों को सौंप दिया गया है। फिलहाल हत्या के कारणों का पता नहीं चल सका है। लेकिन पुलिस विभिन्न बिंदुओं पर गहनता पूर्वक जांच में जुट गई है।

विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें