फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bihar Accident: NH-531 पर भीषण हादसा सड़क हादसा, सीएनजी ऑटो पलटा, एक युवक की मौत; दूसरे की हालत गंभीर

Wed, 03 Dec 2025 07:04 AM IST
सारण ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, छपरा

सार

Bihar Accident: NH-531 पर माने मठिया के पास ओवरटेक के दौरान सीएनजी ऑटो ट्रेलर से टकराकर पलट गया, जिसमें भुईली गांव के राजेश महतो की मौके पर मौत हो गई और विजय कुमार गुप्ता गंभीर रूप से घायल हो गए।
विज्ञापन
मौके पर जुटी भीड़ - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

छपरा-सीवान NH-531 पर माने मठिया गांव के पास एक तेज रफ्तार हादसे में एक युवक की मौत हो गई, जबकि दूसरा गंभीर रूप से घायल हो गया। मालवाहक सीएनजी ऑटो द्वारा ओवरटेक करने के दौरान वह आगे चल रहे ट्रेलर ट्रक के पिछले हिस्से से टकरा कर पलट गया। हादसा इतना भीषण था कि ऑटो सवार 30 वर्षीय राजेश महतो की मौके पर ही मौत हो गई। वह एकमा थाना क्षेत्र के भुईली गांव के रहने वाले थे।

दूसरा युवक, 35 वर्षीय विजय कुमार गुप्ता, गंभीर रूप से घायल हो गया। दोनों युवक छपरा के मौना चौक से भतुआ पाग मिठाई थोक में खरीदकर फुटकर बिक्री के लिए एकमा बाजार लौट रहे थे, तभी रास्ते में हादसा हो गया।

विज्ञापन


पढ़ें: बोधगया में 20वें अंतर्राष्ट्रीय त्रिपिटक पूजा की शुरुआत, 22 देशों के भिक्षु शामिल; भारत बना मेजबान

हादसे के बाद ट्रक चालक और सीएनजी ऑटो चालक वाहन छोड़कर फरार हो गए। गुस्साए ग्रामीणों ने सड़क पर शव रखकर जाम लगा दिया, जिससे करीब दो घंटे तक यातायात बाधित रहा। सूचना पर पहुंची एकमा, रसूलपुर और दाउदपुर थाना पुलिस ने लोगों को समझा-बुझाकर जाम खुलवाया और यातायात सामान्य कराया।

घायल विजय कुमार को स्थानीय लोगों और पुलिस की मदद से एकमा अस्पताल पहुंचाया गया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद डॉक्टरों ने उन्हें बेहतर इलाज के लिए सदर अस्पताल छपरा रेफर कर दिया। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। एकमा थाना पुलिस मामले की जांच कर रही है।

विज्ञापन


विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें