रोहिणी अपने पिता और राष्ट्रीय जनता दल के सुप्रीमो लालू प्रसाद यादव से आशीर्वाद लेकर नामांकन करने पहुंची। इस मौके पर नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव, पूर्व मंत्री तेज प्रताप यादव बिहार कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष अखिलेश सिंह समेत महागठंधन के कई दिग्गज नेता मौजूद रहे।
बिहार की सबसे चर्चित लोकसभा सीट से महागठबंधन की प्रत्याशी के तौर पर रोहिणी आचार्य ने नामांकन कर दिया। रोहिणी अपने पिता और राष्ट्रीय जनता दल के सुप्रीमो लालू प्रसाद यादव से आशीर्वाद लेकर नामांकन करने पहुंची। इस मौके पर नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव, पूर्व मंत्री तेज प्रताप यादव बिहार कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष अखिलेश सिंह समेत महागठंधन के कई दिग्गज नेता मौजूद रहे। छपरा के राजेंद्र स्टेडियम में आयोजित जनसभा को संबोधित करते हुए रोहिणी आचार्य ने कहा कि मैं भाषण देने नहीं आई। मैंने घूम कर क्षेत्र को समझ रही हूं। मुझे किसी पर आरोप नहीं लगाना। मैंने विदेश की सभी सुख सुविधाओं को छोड़ मैंने सारण की जनता का हो जाने का निर्णय लिया है। मैं नेता नहीं हूं। आपकी बहन-बेटी हूं। हमारा लक्ष्य किसी को हराना नहीं, जनता जनार्दन को जिताना है। 15 अगस्त से नौकरी देना है। रक्षाबंधन में प्रतिवर्ष बहनों को एक लाख रुपए देना है। किसानों को उनकी मेहनत का उचित सम्मान देना है।
विज्ञापन
प्रचार में गए तेजस्वी, बहन के लिए मांगा वोट
वहीं तेजस्वी यादव ने एनडीए सरकार पर हमला बोलते हुए कहा कि पीएम मोदी को इन सवालों का जवाब देना चाहिए। इसमें सौ दिन में काला धन आ जाएगा। पेट्रोल-डीजल 𝟑𝟎 रुपया हो जाएगा? 2022 तक किसानों की आय दोगुनी कर देंगे। हर साल दो करोड़ नौकरी या रोज़गार देंगे। हर एक परिवार को पक्का घर देंगे। 15 - 15 लाख खाते में यूं ही मुफ़्त में मिलेगा। डिप्टी सीएम तेजस्वी यादव ने नारा लगवाया कि चुप चाप लालटेन छाप। लालू जी ने सारण की जनता और पार्टी के नेताओं की राय पर रोहिणी को टिकट दिया है। मुझे पूरा भरोसा है कि मेरे पिता की कर्मभूमि पर मेरी बहन उनसे भी आगे काम करेगी। जो त्याग मेरी बहन ने किया, वो सभी जानते हैं। मुझे पूरा विश्वास है कि जिस तरह मेरे पिता की सेवा की, उसी तरह सारण की जनता की सेवा करेगी।