फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Political News: राजद उम्मीदवार शिव चंद्र राम ने नामांकन किया दाखिल, साइकिल से पहुंचे थे कलेक्टर कार्यालय

Mon, 29 Apr 2024 02:27 PM IST
शबाहत हुसैन न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हाजीपुर

सार

Political News: सोमवार को हाजीपुर में राजद उम्मीदवार शिवचंद्र राम ने अपना नामांकन दाखिल किया। वे साइकिल पर सवार होकर जिला कलेक्टर कार्यालय पहुंचे, जहां कार्यकर्ताओं की भारी भीड़ देखने को मिली।
विज्ञापन
शिवचंद्र राम - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

हाजीपुर में राजद उम्मीदवार शिवचंद्र राम साइकिल पर सवार होकर नामांकन दाखिल करने डीएम कार्यालय पहुंचे, जहां पर महुआ विधायक मुकेश रोशन भी साथ में उनके मौजूद रहे। इसके साथ ही भारी संख्या में कार्यकर्ता भी मौजूद रहे।

विज्ञापन


नामांकन दाखिल होने के बाद महागठबंधन के नेताओं के द्वारा जनसभा को संबोधित भी किया जाएगा। जिसमें बिहार के पूर्व डिप्टी सीएम तेजस्वी यादव वीआईपी के सुप्रीमो मुकेश साहनी शुभई भोला राय उच्च विद्यालय के ग्राउंड में कार्यकर्ताओं संबोधित करेंगे। नामांकन कार्यक्रम में भारी संख्या में कार्यकर्ता मौजूद रहे। जिला प्रशासन की ओर से नामांकन को लेकर भारी संख्या में समाणालय के आसपास पुलिस बल की तैनाती कि गई है।

वहीं जगह-जगह पर वीडियोग्राफी जिला प्रशासन की ओर से कराई जा रही है। तो मजिस्ट्रेट की भी तैयारी की गई है। जिला प्रशासन की ओर से हाजीपुर शहर में बड़े वाहन के प्रवेश पर भी रोक लगाया गया, जिससे ट्रैफिक व्यवस्था सुचारू रूप से चलाया जा सके। 

विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें