फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bihar: प्यार को भुला नहीं पा रहा था युवक, दो-दो बार तुड़वा दी प्रेमिका की शादी, फिर पंचायत ने लिया ये फैसला

Wed, 27 Jul 2022 09:36 AM IST
संजीव कुमार झा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, छपरा

सार

शख्स ने बताया कि प्रेमिका की शादी के बाद वह परेशान रहने लगा था और अपने प्यार को नहीं भुला पा रहा था जिसके बाद उसने अपने प्यार को पाने के लिए इस तरह का कदम उठाया।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बिहार के छपरा में एक सिरफिरे प्रेमी ने अपनी विवाहित प्रेमिका को पाने की खातिर इस हद तक चला गया कि उसकी शादी ही तुड़वा दी। हैरान करने वाली बात यह है कि उसने एक बार नहीं बल्कि दो बार उसकी शादी तुड़वा दी। शख्स ने बताया कि प्रेमिका की शादी के बाद वह परेशान रहने लगा था और अपने प्यार को नहीं भुला पा रहा था जिसके बाद उसने अपने प्यार को पाने के लिए इस तरह का कदम उठाया।

विज्ञापन


क्या है मामला
मामला सारण जिले के पानापुर प्रखंड का है। जहां एक युवक अपने नानीगांव में रहता था और उसी गांव में उसकी प्रेमिका भी रहती थी। एक दिन दोनों की मुलाकात होती है, फिर दोनों के बीच बात बढ़ गई और दोनों ने एक दूसरे को प्रपोज कर दिया। इसके बाद दोनों के मिलने का सिलसिला शुरू हो गया और दोनों के बीच प्यार भी गहरा होता गया। कहते हैं ने प्यार और इश्क छुपता नहीं है। यह मामला भी कुछ इसी तरह का था। लड़की के पिता को भनक लगी और उसने लड़की की शादी कहीं दूसर जगह तय कर दी और कुछ दिन बाद शादी भी कर दी। युवक को इस बात की भनक लगा तो वह परेशान हो गया। वह किसी न किसी तरह से लड़की को पाने की कोशिश करने लगा।

शख्स लड़की के ससुराल पहुंच गया
इस बात का पता चलते ही शख्स सीधे लड़की के ससुराल पहुंच गया। वहां कुछ ऐसी आपत्तिजनक बात कह दी कि ससुराल से बबिता को निकाल दिया गया। वह मायके आ गई।

लड़की के दूसरे ससुराल पहुंचकर भी दी धमकी 
समाज के तानों से बचने के लिए युवती के पिता ने बेटी की दूसरी शादी गोपालगंज जिले में कर दी। एक बार फिर नीरज को पता चला तो वह आगबबूला हो गया। वह फिर युवती के ससुराल पहुंच गया। वहां जाकर उसने सबको जान से मारने की धमकी दे डाली। इससे ससुरालवाले डर गए और बबिता को उसके मायके पहुंचा दिया। 
विज्ञापन


परेशान होकर पंचायत ने करवा दी शादी
युवक के इस सिरफिरे हरकतों से प्रेमिका भी काफी परेशान हो गई। वह पिता के साथ नीरज के गांव पहुंची। वहां पंचायती के दौरान नीरज ने उसे पत्नी के रूप में स्वीकार किया। दोनों की शादी मंदिर में करा दी गई।  

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें