फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स

Jamui: बालू से लदे हाइवा ट्रक ने एक व्यक्ति को कुचला, मौके पर हुई मौत, गुस्साए लोगों ने जाम की सड़क

Wed, 15 Mar 2023 06:54 PM IST
हिमांशु प्रियदर्शी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जमुई

सार

जमुई में बुधवार सुबह कोहवरवा झाझा मुख्य मार्ग स्थित धमना मोड़ के पास बालू से लदे हाइवा ट्रक ने एक बुजुर्ग मजदूर को कुचल दिया। इस हादसे में उसकी मौके पर ही मौत हो गई। इस दौरान हादसे से गुस्साए लोगों ने आरोपी चालक की गिरफ्तारी को लेकर सड़क जाम कर दी।
मौके पर मौजूद पुलिस और स्थानीय - फोटो : अमर उजाला

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बिहार के जमुई के झाझा थाना क्षेत्र में बुधवार सुबह बालू से लदे हाइवा ट्रक ने एक बुजुर्ग को कुचल दिया। इस हादसे में बुजुर्ग की मौके पर ही मौत हो गई। यह हादसा कोहवरवा झाझा मुख्य मार्ग स्थित धमना मोड़ के पास हुआ। मृतक बुजुर्ग की पहचान झाझा थाना क्षेत्र के धमना गांव निवासी जितेंद्र तुरी के रूप में की गई है।



वहीं, घटना के बाद आक्रोशित लोगों ने सड़क को जाम कर दिया। वे ट्रक चालक की गिरफ्तारी और मुआवजे की मांग करने लगे। वहीं, जाम के कारण सड़क के दोनों तरफ वाहनों की लंबी कतार लग गई। इस वजह से यात्री काफी देर तक जाम में फंसे रहे।

जानकारी के मुताबिक, मृतक बुजुर्ग मजदूरी करता था। वह किसी काम को लेकर कोहवरवा झाझा मुख्य मार्ग स्थित धमना मोड़ गया था। इसी दौरान बालू से लदे हाइवा ट्रक ने ओवरटेक करते समय उसे कुचल दिया, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। वहीं, ट्रक चालक ट्रक लेकर मौके से फरार हो गया। इस दौरान घटनास्थल पर स्थानीय लोगों की भीड़ जुट गई और आक्रोशित लोगों ने सड़क को जाम कर दिया। वहीं, घटना की सूचना मिलने पर झाझा थाना पुलिस मौके पर पहुंची और सड़क जाम कर रहे लोगों को समझाने-बुझाने में जुट गई।

विज्ञापन
और पढ़ें...
Next
AU ऐप में पढ़ें