बेतिया में आरटीआई कार्यकर्ता की हत्या कर दी गई। घटना मनुआपुल ओपी थाना क्षेत्र के दुबवलिया गांव के सरेह की है। अपराधियों ने धारदार हथियार वारकर आरटीआई कार्यकर्ता को मौत के घाट उतार दिया। घटना के बाद इलाके में हड़कंप मच गया। आसपास के लोगों की भीड़ लग गई। इधर, सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंच गई। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। मृतक की पहचान चनपटिया थाना क्षेत्र के पुरैना गोसाई टोला हारुन मियां के रूप में की गई।
अपराधियों ने धारधार हथियार से हत्या कर उनके शव को फेंक दिया
परिजनों का कहना है कि हारुन मियां रोजाना की तरह अपने घर से चनपटिया से बेतिया व्यवहार न्यायालय काम करने जाते थे। इसी दौरान अपराधियों ने मौका पाकर दुबवलिया थाना क्षेत्र के सरेह मे उनकी हत्या कर दी और शव को फेंक दिया। आरटीआई कार्यकर्ता के हाथ व गाल पर जख्मों के निशान हैं। स्थानीय लोगों का कहना है कि अपराधियों ने धारधार हथियार से हत्या कर उनके शव को फेंक दिया है। हालांकि, हत्या के कारणों का कोई खुलासा नहीं हो सका है। घटना की सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस में शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए जीएमसीएच बेतिया भेज दिया है। मरने वाले की पहचान हारुन मियां चनपटिया में समाज सुधार जागरूकता सेनानी नामक संस्था का संचालन भी करते थे।
अपराधियों की तलाश में चल रही छापेमारी
इधर, मनुआपुल थानाध्यक्ष मो. अलाउद्दीन ने बताया कि आरटीआई कार्यकर्ता की हत्या का मामला सामने आया है। किसी ने धारेधार हथियार से हत्याकर उसके शव को फेंक दिया उसके गाल व हाथ पर गहरे जख्म के निशान हैं। उन्होंने बताया कि जब घटनास्थल पर पहुंच गया तो देखा गया कि वहां पर खून गिरा हुआ है। मरने वाले की पहचान उसके पॉकेट से मिले आधार कार्ड के आधार पर कर ली गई है। परिजनों को सूचना दे दी गई है। अपराधियों की तलाश में छापेमारी चल रही है। कुछ लोगों से पूछताछ की जा रही है।