फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बिहार: गया जंक्शन पर दो तस्करों से तीन करोड़ का सोना बरामद

Tue, 04 Jan 2022 11:29 PM IST
सुभाष कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, गया

सार

तस्करों के पास से तीन-तीन किलो सोना बरामद हुआ। इसकी अनुमानित कीमत करीब 3 करोड़ रुपये बताई गई है। 

 
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : Social Media
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बिहार के गया जंक्शन पर उत्तर प्रदेश के मिर्जापुर देहात निवासी दो चचेरे तस्कर भाइयों को गिरफ्तार कर तीन करोड़ रुपये कीमत का सोना बरामद किया गया है। रेलवे सुरक्षा बल और राजस्व खुफिया निदेशालय (डीआरआई) की संयुक्त टीम ने दोनों को अलग-अलग ट्रेनों से गिरफ्तार किया। इनके पास से तीन-तीन किलो सोना बरामद हुआ। इसकी अनुमानित कीमत करीब 3 करोड़ रुपये बताई गई है। डीआरआई की टीम दोनों को पूछताछ के लिए पटना ले गई है।
विज्ञापन


संयुक्त टीम ने मंगलवार पूर्वाह्न 1:00 बजे शिप्रा एक्सप्रेस में छापा मारकर रामेश्वर प्रसाद पुत्र गोलंबर प्रसाद निवासी लोधी कला थाना देहात कोतवाली मिर्जापुर से तीन किलो सोना बरामद किया। उधर, डीआरआई पटना ने गाड़ी संख्या 12311 हावड़ा कालका एक्सप्रेस में छापा मारा। दूसरी ट्रेन गया रेलवे स्टेशन के प्लेटफार्म संख्या 01 पर 05:09 बजे पहुंची। यहां से रामधनी पुत्र बीपत, निवासी लोधी कला थाना देहात कोतवाली मिर्जापुर से तीन किलो सोना मिला।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें