फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पटना में बड़ा हादसा: पुलिस की जिप्सी पर पलटा हाइवा, तीन जवानों की मौके पर ही मौत, दो गंभीर

Tue, 04 Jan 2022 09:09 AM IST
सुरेंद्र जोशी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटना

सार

प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि पुलिस की जीप में आग भी लग गई। सूचना मिलते ही मौके पर पहुंचे दमकल वाहनों ने आग बुझाई।
विज्ञापन
हादसे में पुलिस की जिप्सी का यह हाल हो गया - फोटो : ANI
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मंगलवार सुबह पटना के दानापुर क्षेत्र में बड़ा सड़क हादसा हो गया। एक बेकाबू हाइवा टक्कर के बाद पुलिस की जिप्सी पर पलट गया। हादसे में तीन पुलिसकर्मियों की मौके पर ही मौत हो गई, वहीं दो अन्य  पुलिसकर्मी गंभीर रूप से घायल हो गए। 

विज्ञापन


मौके पर मौजूद लोगों के अनुसार हाइवा ने पुलिस की जिप्सी को पीछे से टक्कर मारी। इसके बाद वह जीप पर पलट गया। हाइवा की चपेट में आने से जिप्सी में सवार पांच पुलिसकर्मी उसमें दब गए। इनमें से तीन की मौत हो गई, जबकि दो गंभीर रूप से घायल हो गए। प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि पुलिस की जिप्सी में आग भी लग गई। सूचना मिलते ही मौके पर पहुंचे दमकल वाहनों ने आग बुझाई।

बताया गया है कि जिप्सी पटना के गर्दनीबाग पुलिस थाने की थी। दुर्घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और वाहन के नीचे फंसे जवानों को निकाला। गंभीर हालत में दो जवानों को अस्पताल ले जाया गया। तीन पुलिसकर्मियों के शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया। मौके पर वरिष्ठ अधिकारी भी पहुंचे। घटना की जांच के आदेश दिए गए हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें