फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rohini Acharya : दशकों से बैर रखने वाली जमात के टट्टू भूल जाते हैं...रोहिणी ने भारत आकर किसके बारे में कहा

Sat, 06 Jul 2024 06:45 PM IST
कृष्ण बल्लभ नारायण न्यूज़ डेस्क, अमर उजाला, पटना

सार

Lalu Yadav : सारण लोकसभा सीट पर भाजपा से हारने वाली लालू यादव की बेटी रोहिणी आचार्य एक बार फिर से भारत में हैं। रोहिणी भारत घूमने आई हैं, हालांकि पति के साथ यात्रा के दौरान ही वह सोशल मीडिया पर अपनी भड़ास भी निकाल रही हैं।
विज्ञापन
रोहिणी आचार्य अपने पति के साथ भारत में। - फोटो : अमर उजाला डिजिटल
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

राष्ट्रीय जनता दल के राष्ट्रीय अध्यक्ष लालू प्रसाद यादव की बेटी रोहिणी आचार्य भारत लौटी हैं। अपने आने की सूचना रोहिणी ने सोशल मीडिया के जरिये दिया। इस दौरान उन्होंने अपनी कुछ तस्वीरों को सोशल मीडिया पर साझा करते हुए अपने पिता लालू प्रसाद यादव की तस्वीर को भी पोस्ट किया है।

विज्ञापन


रोहिणी आचार्य ने सोशल मीडिया पर लिखा है कि लालू जी का कद और अख़लाक़ इतना बुलंद है कि बुरी सोच वाली विखण्डनकारियों की जमात का  हर बड़ा - छोटा टट्टू 24x7, सोते - जागते लालू जी से ही डरा रहता है और नीचता की हदें पार करते हुए लालू जी के लिए बुरी कामना करता है .. 

अपने इरादों व विचारों से हिमालय की तरह अटल - अडिग लालू जी से दशकों से बैर रखने वाली जमात के टट्टू ये भूल जाते हैं कि लालू जी के साथ सदैव करोड़ों लोगों की दुआएं रहती हैं , वंचितों - शोषितों - हाशिए पर खड़ी आबादी , लोकतंत्र व् संविधान के असंख्य हिमायतियों के लिए लालू जी ईश्वर - तुल्य हैं , ऐसे में किसी नीच सोच वाले की बददुआ से लालू जी का बाल भी बांका नहीं होने वाला, उल्टे " बुरी नजर वाले तेरा मुँह काला " ये लोकोक्ति / कहावत ही चरितार्थ होगी ..
विज्ञापन
विज्ञापन


सदपुरुषों ने भी कहा है " दूसरों के बारे में बुरी सोच - दुर्भावना रखने वाले अपने खुद का ही नाश कर लेते हैं " ..
और गिद्ध - दृष्टि रखने वालों के लिए लिए ही कबीरदास जी ने कहा है :

कुटिल वचन सबते बुरा, जारि करे सब छार 
साधु वचन जल रूप है, बरसै अमृत धार

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें